Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में खून की कमी से हैं परेशान? करें मेथी के पत्तों का सेवन

सर्दियों में बहुत से लोग मेथी के पत्तों का सेवन करते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इससे खून की कमी की समस्या से भी राहत मिलती है। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


Consume Methi Leaves For Anemia In Winter In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग शरीर में खून की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, त्वचा के पीला होने, सांस लेने में परेशानी होने, चक्कर आने, दिल की धड़कन के तेज होने, सिर दर्द होने और पैरों में ठंड होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अक्सर लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं सब्जियों में से एक है मेथी। मेथी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में खून की कमी को दूर करने के लिए मेथी के पत्ते कैसे फायदेमंद हैं?

सर्दियों में खून की कमी को दूर करने के लिए मेथी के पत्ते - Fenugreek Leaves To Overcome Anemia In Winter In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मेथी के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, सी, आयरन, फोलिक एसिड और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC) के उत्पादन को बढ़ावा देने, हीमोग्लोबिन को बढ़ाने, ब्लड को  में मदद मिलती है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें मेथी का सेवन स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

consume fenugreek leaves for anemia in winter in hindi 1

सर्दियों में मेथी के पत्ते खून की कमी के लिए क्यों हैं फायदेमंद? - Why are fenugreek leaves beneficial for anemia in winter?

सर्दियों में मेथी के पत्तों का सेवन करने से स्वास्थय को दुरुस्त रखने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। 

आयरन की कमी दूर करे

मेथी के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देने और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है। 

शरीर को डिटॉक्स करे

मेथी के पत्तों में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं मेथी के पत्तों से बनी पौष्टिक चटनी, इम्‍यून‍िटी के साथ सेहत को म‍िलेंगे ढेरों फायदे

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

मेथी के पत्तों में अच्छी मात्रा में आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। मेथी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने, शरीर को गर्म रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। 

आयरन की कमी को दूर करने के लिए कैसे करें मेथी का सेवन? - How to consume fenugreek to overcome iron deficiency?

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए सब्जी बनाकर और विटामिन-सी से युक्त फूड्स के साथ इनका सेवन किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

मेथी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स को विटामिन-सी युक्त फूड्स के साथ खाएं। लेकिन ध्यान रहे, आयरन की कमी के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स का सेवन भी किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है छाछ, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2025 21:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 10, 2025 21:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 10, 2025 21:32 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content