Doctor Verified

शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Low Red Blood Cell Count: रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण दिल और फेफड़ों की बीमारी के साथ एनीमिया की समस्या भी हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज


Symptoms Of Low Red Blood Cell Count: रेड ब्लड सेल्स का नाम, तो सभी ने सुना ही होगा। ये शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, इनकी कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे एनिमिया कहा जाता है। ये फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाता हैं। रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन भी होता है, जो शरीर को ताकत देता है। लंबे समय तक कमजोरी, थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण रेड ब्लड सेल्स की कमी के संकेत हो सकते हैं। अगर इनको अवॉयड किया जाएं, तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं। अक्सर महिलाओं में खून की कमी की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर महिलाएं हेल्दी चीजों का सेवन नहीं करती हैं, तो आगे चलकर शरीर में खून की कमी के साथ किडनी में समस्या होने के चांसेज भी बढ़ते हैं। रेड ब्लड सेल्स कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में विटामिन बी12 की कमी,  कम आयरन और पाचन से जुड़ी समस्याएं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से रेड ब्लड सेल्स कम होने के संकेत।

शरीर में एनर्जी की कमी

लंबे समय तक शरीर में एनर्जी की कमी रेड ब्लड सेल्स की कमी के संकेत हो सकते हैं। कई बार बिना सुबह उठने के बाद और फिजिकल काम न करने के बाद भी शरीर की एनर्जी आपको कम महसूस हो, तो ये रेड ब्लड सेल्स की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण होने पर डाइट में चुकंदर, पालक, केला और मखाने को शामिल करें।

सुस्ती या नींद जैसे लगना

रीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने पर हर समय सुस्ती या नींद जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस तरह के लक्षण आपका किसी काम में मन भी नहीं लगने देते हैं। सुस्ती रहने से आपका मन कोई काम करने का नहीं करता है और आलस का अनुभव होता है।

dizziness

सिरदर्द

हमेशा सिर भारी या सिरदर्द रहना भी शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी के संकेत हो सकते हैं। बहुत से लोग इसे कमजोर आंखों का लक्षण समझकर अवॉयड कर देते है, जो आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में अगर आपको अधिकतर सिरदर्द रहता है, तो रेड ब्लड सेल्स का टेस्ट अवश्य कराएं।

इसे भी पढ़ें- माइग्रेन से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

सांस लेने में दिक्कत

शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने पर सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते हैं। सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण सोते समय और जरा सा चलने पर भी महसूस होते हैं। इस तरह के लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर को दिखाएं। कई बार नॉर्मल बैठे रहने पर भी सांस लेने में अतिरिक्त ताकत लगानी पड़ती है,तो ये भी रेड ब्लड सेल्स की कमी के संकेत हो सकते हैं।

हाथ-पैर ठंडे रहना 

शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हाथ और पैर ठंडे रह सकते हैं। इसका कारण हैं कि सेल्स शरीर के अन्य अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचने के कारण शरीर को गर्माहट नहीं मिलती है। जिस कारण हाथ-पैर लंबे समय तक ठंडे रह सकते हैं।

 रेड ब्लड सेल्स कम होने पर शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रात में सोते समय हो रही हैं ये समस्याएं तो समझ जाएं बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर, ऐसे करें बचाव

Disclaimer