Doctor Verified

क्या रेड ब्लड सेल्स (RBC) कम होना गंभीर समस्या है? जानें डॉक्टर की राय

रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) हमारे शरीर में एक अहम भूमिका निभाती हैं। यहां जानिए, क्या रेड ब्लड सेल्स (RBC) कम होना गंभीर समस्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रेड ब्लड सेल्स (RBC) कम होना गंभीर समस्या है? जानें डॉक्टर की राय


रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) कोशिकाएं शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। यदि शरीर में RBC की संख्या सामान्य से कम हो जाए, तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में RBC की कमी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड की कमी और किडनी से संबंधित रोग की समस्याएं शामिल हैं। इस लेख में, हम आकाश हेल्थकेयर के कंसल्टेंट, फैमिली मेडिसिन और वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. साहिल कपूर से विस्तार से जानेंगे कि RBC की कमी के क्या कारण होते हैं, इसके लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं, और इसे रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

क्या रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) कम होना गंभीर समस्या है? - Is Low Red Blood Count Serious

रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) का प्रमुख कार्य शरीर के प्रत्येक अंग और ऊतक (टिश्यू) तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। यदि रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाए, तो यह ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है, जिससे शारीरिक कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है।

रेड ब्लड सेल कम होने पर क्या होता है? - What happens when red blood cells are low

1. थकान और कमजोरी

शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने के कारण थकावट और कमजोरी महसूस होती है।

2. चक्कर आना और सिर घुमना

रेड ब्लड सेल्स कम होने के कारण रक्तप्रवाह (Blood flow) में कमी होती है, जिससे चक्कर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

3. त्वचा का पीला होना

जब शरीर में ब्लड की कमी होती है, तो त्वचा का रंग पीला पड़ सकता है।

4. एकाग्रता की कमी

सही मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने पर मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

5. सांस लेने में कठिनाई

किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी के दौरान सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके लिए क्या खाएं

Is Low Red Blood Count Serious

कम रेड ब्लड सेल्स के कारण - What Causes Red Blood Cells To Drop

  • आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। अगर आयरन की कमी हो, तो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम (Why do red blood cells go down) हो सकता है।
  • विटामिन B12 और फोलिक एसिड की कमी भी रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को प्रभावित कर सकती है।
  • शरीर में रक्तस्राव (जैसे कि मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक खून बहना, दुर्घटनाएं या आंतरिक रक्तस्राव) से भी ब्लड की कमी हो सकती है।
  • किडनी रोग, दिल की बीमारियां और हड्डियों की बीमारी के कारण रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
  • कुछ लोग जन्म से ही रक्त कोशिका संबंधी विकारों से पीड़ित होते हैं, जो लाल रक्त कणों के उत्पादन को प्रभावित करता है।

लाल रक्त कोशिकाओं को जल्दी कैसे बढ़ाएं? - How To Increase Red Blood Cells

1. आयरन और विटामिन सप्लीमेंट्स

आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स से ब्लड में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

2. खानपान में बदलाव

आयरन से भरपूर डाइट, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, मांस, अंडे, फलियां और बीन्स खाने की सलाह दी जाती है।

3. बीमारियों का इलाज

यदि एनीमिया का कारण किसी गंभीर बीमारी या विकार (जैसे कि किडनी रोग या कैंसर) है, तो उसका इलाज करना जरूरी होता है।

4. दवाइयां और उपचार

कभी-कभी, डॉक्टर दवा का उपयोग कर सकते हैं, जो शरीर को ज्यादा रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

निष्कर्ष

कम रेड ब्लड सेल्स का स्तर गंभीर समस्या हो सकता है, जो शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। हालांकि, यदि इसका समय पर इलाज किया जाए और सही लाइफस्टाइल अपनाई जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप या आपके किसी प्रियजन में इसके के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उपचार शुरू करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है किडनी डिटॉक्सिफिकेशन, बीमारियां रहती हैं कोसों दूर

Disclaimer