शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, खून की कमी होगी दूर

शरीर में रेड ब्लड सेल्स का काम अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है, जानें रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, खून की कमी होगी दूर


अगर आप हमेशा कमजोर और थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो ये संभावना है कि आपके शरीर में खून की कमी हो या एनीमिया की समस्या से पीड़ित हों। एनीमिया या शरीर में खून की कमी तब होती है जब आपके ब्लड में लाल रक्त कणिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। अगर आपके शरीर में आरबीसी की कमी है तो इसकी वजह से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इंसान के खून में मौजूद सबसे आम कोशिकाओं को रेड ब्लड सेल्स के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में शरीर में खून की कमी के लक्षणों को पहचानकर सही समय पर सही कदम उठाने से आप इस समस्या से बच सकते हैं। एनीमिया या शरीर में खून की कमी होने पर सबसे पहले आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। दरअसल रेड ब्लड सेल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में इसकी संख्या कम होने पर आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आप रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए फूड्स ( Foods to Increase Red Blood Cell Count in Hindi)

रेड ब्लड सेल्स हमारे खून में मौजूद कोशिकाएं हैं जो शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। शरीर में रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ाने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

1. आयरन की भरपूर मात्रा वाले फूड्स

आयरन की प्रचुर मात्रा वाले फूड्स का सेवन करने से आप शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी को पूरा कर सकते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर या एनीमिया की समस्या होने पर आपको आयरन की भरपूर मात्रा वाले फूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। आयरन की प्रचुर मात्रा वाले फूड्स का सेवन करने से आरबीसी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। आप इसके लिए रेड मीट, फलियां, अंडे, बीन्स और ड्राई फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : National Anemia Day: एनीमिया के कारण होती है शरीर में खून की कमी, जानें खून बढ़ाने के लिए 10 घरेलू उपाय

Foods-To-Increase-RBC

2. गाजर का सेवन

गाजर का सेवन करने से आपको शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में फायदा मिलता है। गाजर में मौजूद गुण शरीर में रेड ब्लड सेल्स और खून की कमी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। आप अपनी डाइट में गाजर को कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। गाजर को आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

3. पालक का सेवन

पालक का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पालक में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन की भी प्रचुर मात्रा होती है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ाने के लिए आप रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : गेहूं और मक्के के आटे में से क्या है अधिक फायदेमंद, जानें किसे कौन-सा आटा खाना चाहिए?

4. विटामिन सी से युक्त फूड्स

विटामिन सी भले ही शरीर में आरबीसी के उत्पादन को सीधे प्रभावित नहीं करता है लेकिन इसके सेवन से शरीर में आयरन के सही अवशोषण में फायदा मिलता है। विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी भी ठीक रहती है। अगर आप विटामिन सी के सेवन को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए डाइट में रसीले फल को जरूर शामिल करें। 

5. तरबूज का सेवन

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। तरबूज का जूस रोजाना पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है और इसका सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में फायदेमंद माना जाता है। यूएसडीए के मुताबिक 100 ग्राम तरबूज में लगभग 0.2 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

Foods-To-Increase-RBC

6. विटामिन बी 12 का सेवन

विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में फायदा मिलता है। विटामिन बी 12 से भरपूर चीजें शरीर में खून बढ़ाने और हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करती हैं। आप इसके लिए खाने में लाल मांस, मछली. डेयरी उत्पाद, जैसे दूध और पनीर और अंडे को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : क्या देर रात तक आपको नहीं आती नींद? शरीर में हो सकती है इन विटामिन्स की कमी

इन फूड्स का रोजाना सेवन करने से आप आसानी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ा सकते हैं। अगर आपको खून की कमी या अन्य समस्याएं हैं तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है एलोवेरा की सब्जी, जानें इसके 5 अन्य फायदे और रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version