Can Perimenopause Cause Heavy Bleeding In Hindi: जिस तरह हर लड़की को पीरियड्स होतैं, उसी तरह हर महिला को मेनोपॉज होते हैं। यह पूरी तरह नेचुरल प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। मेनोपॉज का मतलब होता पीरियड्स का पूरी तरह बंद हो जाना। हालांकि, रातों-रात पीरियड्स बंद नहीं होते हैं। इसके बजाय, पीरियड्स धीरे-धीरे बंद होते हैं। यह प्रक्रिया महीनों से सालों तक चलती है। इसी अवस्था को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। पेरिमेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट और मूड स्विंग आदि। बहरहाल, जिस तरह पेरिमेनोपॉज के दौरान कभी ब्लीडिंग लाइट हो जाती है, तो पीरियड साइकिल पूरी तरह बदल जाता है। सवाल है, क्या इस दौरान हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
क्या पेरिमेनोपॉज फेज में हैवी ब्लीडिंग हो सकती है?- Does Perimenopause Cause Heavy Bleeding In Hindi
पेरिमेनोपॉज फेज में कई तरह के बदलाव होना नेचुरल है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान महिलाओं की ओवरी पूरी तरह एक्टिव नहीं होती है। वह धीरे-धीरे अपना काम करना बंद करती है। इस अवस्था में महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई पेरिमेनोपॉज के दौरान हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है? इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "हां, यह सच है कि पेरिमेनोपॉज के दौरान हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। असल में, पेरिमेनोपॉज के कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होने लगते हैं। सामान्य पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों का होता है, जो कि 2 से 7 दिनों तक चल सकता है। लेकिन, पेरिमेनोपॉज के दौरान पीरियड्स साइकिल बदल सकता है और पीरिड्स के दौरान ब्लीडिंग भी हैवी हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: कम उम्र में Perimenopause होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
पेरिमेनोपॉज फेज में हैवी ब्लीडिंग होने पर क्या करें?
पेरिमेनोपॉज होने पर महिलाओं को कुछ उपाय अपनाने चाहिए, जैसे-
- कई बार पेरिमेनोपॉज के दौरान हैवी ब्लीडिंग को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इस कंडीशन में डॉक्टर को दिखाएं। वे आपको कुछ मेडिसिन दे सकते हैं। नियमित रूप से उनका सेवन करें। हैवी ब्लीडिंग की समस्या कुछ हद तक कम हो सकेगी।
- कई बार पेरिमेनोपॉज के दौरान हो रही हैवी ब्लीडिंग की वजह से महिला को एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक है कि आप आयरन सप्लीमेंट लें। इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा।
- हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो उसे आप रोक नहीं सकती है। इस तरह की स्थिति में आपको चाहिए कि लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव करें। जैसे स्ट्रेस को मैनेज करें, हार्मोन इंबैलेंस को संतुलित करें और हेल्दी वेट को मेंटेन रखें। इससे हैवी ब्लीडिंग को मैनेज करना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Perimenopause में पीरियड साइकिल किस तरह बदलता है? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष- Conclusion
पेरिमेनोपॉज की वजह से शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे पीरियड साइकिल भी प्रभावित होता है और हैवी ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर हैवी ब्लीडिंग हो, तो इसे हल्के में न लें। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें और जरूरी हो, तो एक्सपर्ट के पास जाकर अपनी समस्या बताएं। समाधान जानने में मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version