Doctor Verified

पेरिमेनोपॉज में भी होता है ओवुलेशन, नजर आते हैं ये 4 लक्षण

पेरिमेनोपॉज फेज में जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, तो उन्हें ओवुलेशन भी होता है। जानिए, इसके लक्षणों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
पेरिमेनोपॉज में भी होता है ओवुलेशन, नजर आते हैं ये 4 लक्षण


Symptoms Of Ovulation In Hindi: पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज से पहले होने वाले फेज को कहा जाता है। असल में यह वह चरण होता है, जब महिलाओं में मेनोपॉज की शुरू की शुरुआत हो रही होती है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे, हॉट फ्लैशेज, नींद न आना, स्किन से जुड़ी परेशानियां होना आदि। हालांकि, पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज खत्म होने के बाद इस तरह की तमाम परेशानियां अपने आप कम हो जाती हैं। लेकिन, कई महिलाओं को यह सवाल परेशान कर सकता है कि क्या पेरिमेनोपॉज के दौरान ओवुलेशन होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेरिमेनोपॉज में भी पीरियड्स होते हैं। ध्यान रखें कि महिलाओं को जब भी पीरियड्स होते हैं, उन्हें ओवुलेशन होता है। हां, इस दौरान आपको कुछ खास किस्म के लक्षण नजर आ सकते हैं। वैसे भी इन दिनों ओवुलेश काफी अनियमित रहते हैं। इसलिए, इस सबंध में जानकारी होना आवश्यक है। आइए, जानते हैं पेरिमेनोपॉज के दौरान ओवुलेशन होने के लक्षण। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

पेरिमेनोपॉज के दौरान ओवुलेशन होने के लक्षण- Symptoms Of Ovulation During Perimenopause in hindi

Symptoms Of Ovulation During Perimenopause in hindi

ब्रेस्ट टेंडरनेस होना

ओवुलेशन के दौरान हर महिला को ब्रेस्ट टेंडरनेस की समस्या होती है। वैसे, यह पेरिमेनोपॉज के दौरान ओवुलेशन होने की ओर संकेत करता है। वास्तव में पेरिमेनोपॉज के फेज में पीरियड्स काफी अनियमित रहते हैं। इस वजह से हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। हार्मोनल बदलाव का ब्रेस्ट पर असर दिखता है। ऐसे में टेंडरेनस या ब्रेस्ट में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Perimenopause Symptoms: पेरिमेनोपॉज होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 संकेत, जरूर दें ध्यान

ब्लोटिंग होना

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ओवुलेशन के दौरान ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। ऐसा खासकर, पेरिमेनोपॉज के समय होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस कंडीशन में अक्सर महिलाएं थकान, कमजोरी और ब्लोटिंग की शिकायत करते देखी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Perimenopause: पेरिमेनोपॉज के दौरान अंडाशय (Ovary) में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

वजन का बढ़ना

आपने अक्सर एक्सपर्ट से सुना होगा कि मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ना ओवुलेशन की ओर भी इशारा करता है। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं। जब महिलाओं को पेरिमेनोपॉज होता है, तो उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण मेटाबॉलिज्म रेट धीमा हो जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए वजन को संतुलित रखना मुश्किल हो सकता है। कई बार वेट गेन होना ओवुलेश्ना की ओर भी संकेत करता है।

मूड स्विंग होना

Symptoms Of Ovulation During Perimenopause in hindi

जैसा कि आप सब यह बात जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के काफी ज्यादा मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसा इसलि, क्योंकि महिलाओं को पीरियड क्रैंप्स, पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि होने लगती है। इन सब कारणों से उनका मूड भी इफेक्टेड होता है। ऐसा ही पेरिमेनोपॉज के दौरान भी देखने को मिलता है। जब, पीरियड्स प्रभावित होने के कारण हार्मोन के स्तर पर निगेटिव असर पड़ता है, तो इस कंडीशन में महिलाओं के मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं। ऐसा ओवुलेशन पीरियड के दौरान भी हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं में अंडे की क्वालिटी खराब होने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, जरूर दें ध्यान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version