Doctor Verified

पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं दही में मिलाकर खाएं दालचीनी पाउडर, दूर होंगी कई समस्याएं

Remedy For PCOD: पीसीओडी की समस्या में अगर आप दही और दालचीनी डालकर खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पीसीओडी से पीड़ित महिलाएं दही में मिलाकर खाएं दालचीनी पाउडर, दूर होंगी कई समस्याएं


Natural Remedy For PCOD: पीसीओडी हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाली समस्या है। इसमें महिला को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या पीरियड्स अनियमित होने, अचानक वजन बढ़ने, शरीर पर बाल या होने या कंसीव करने में परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो इससे हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं। इस समस्या में कई घरेलू नुस्खे भी कारगार होते हैं। ऐसे में आप दही और दालचीनी का नुस्खा अपना सकते हैं। इस नुस्खे के बारे में बताते हुए नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में जानें इस नुस्खे के बारे में। 

pcod

पीसीओडी से जुड़ी समस्याओं में अपनाएं दही और दालचीनी का नुस्खा- Curd and Cinnamon Remedy For Pcod

रात में आपको 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा एक कटोरी दही में डालकर रखना है। इसे रातभर के लिए रहने दें। अब ब्रेकफास्ट या लंच के समय खाने के साथ इस दही का सेवन करें। इससे दही में दालचीनी के पोषक तत्व आ जाते हैं। यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको दही में दालचीनी डालकर नहीं खाना है, तो आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर लेना है। इसका सेवन करना भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें- Women Health: पीसीओडी से जुड़े 10 सवाल और उनके जवाब हर महिला को पता होने चाहिए, जानिए इनके बारें में

पीसीओडी में दालचीनी लेना क्यों फायदेमंद है? Why Cinnamon Is Beneficial In PCOD

दालचीनी में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, तो हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करते हैं। इससे कैलोरी भी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस कम करने में भी मदद करता है, जिससे पीरियड्स साइकिल बैलेंस होती है। 

पीसीओडी कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control PCOD Naturally

एक्सरसाइज की आदत बनाएं- Do Exercise Daily 

अपने लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्सरसाइज जरूर एड करें। क्योंकि इससे बॉडी वेट मेंटेन रहेगा। बॉडी वेट मेंटेन रहने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी। 

तनाव से दूरी बनाएं

तनाव से दूरी बनाए रखें। क्योंकि ज्यादा तनाव लेने से भी आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं। यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- PCOD और PCOS के लक्षणों से राहत पाने के लिए रूटीन में करें ये 5 छोटे बदलाव, मिलेगा फायदा

हेल्थ प्रॉब्लम्स पर ध्यान दें- Focus on Health Issues

अगर आपको थायराइड और डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं, तो इन्हें कंट्रोल रखने की कोशिश करें। क्योंकि ये भी पीसीओडी की समस्या बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। 

रिफाइंड फूड अवॉइड करें- Avoid Refined Food 

अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जंक फूड और पैकेज्ड फूड अवॉइड करें। क्योंकि इनमें इस्तेमाल हुए रिफ़ाइंड प्रोडक्ट्स भी हार्मोन्स असंतुलित कर सकते हैं। 

इस नुस्खे से आपको काफी फायदा मिलेगा। लेकिन अगर आप किसी समस्या के लिए दवा लेते हैं तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Trivedi (BNY)(NDBD) (@dr.priyanka.abhinav_7509)

Read Next

हर महिला को जरूर कराने चाहिए ये 5 जेनेटिक टेस्ट, जानें इसका महत्व और सही उम्र

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version