Doctor Verified

30 की उम्र के बाद महिलाओं का बैली फैट क्यों बढ़ता है, जानें इसे कम करने के लिए क्या करें

How to reduce belly fat in 30s naturally : 30 साल की उम्र के बाद हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं का बैली फैट बढ़ना एक आम समस्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद महिलाओं का बैली फैट क्यों बढ़ता है, जानें इसे कम करने के लिए क्या करें


How to reduce belly fat in 30s naturally: 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय में महिलाओं को ये भी महसूस होता है कि उनका पेट पहले के मुकाबले ज्यादा बाहर निकलने लगा है। यूं तो पेट निकलने यानी की बैली फैट (Belly Fat) बढ़ने की समस्या धीरे-धीरे होती है, लेकिन जब ये होती है, तो महिलाओं पर इसका असर बहुत गहरा होता है। बैली फैट बढ़ने से महिलाओं का आत्मविश्वास, शारीरिक स्वास्थ्य और पहनावे पर असर साफ नजर आता है।

बैली फैट बढ़ने (Cause of Belly fat) से न सिर्फ महिलाओं को फिजिकल लुक खराब हो जाता है, बल्कि ये कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए हस महिला का ये जानना जरूरी है कि 30 की उम्र के बाद उनका बैली फैट क्यों बढ़ रहा है और इसे कम करने के लिए क्या (How to Reduce Belly Fat) करना चाहिए। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद बढ़े हुए पेट को कम करेंगे डॉक्टर के बताए ये ट्रिक्स, आज से करें फॉलो

30 की उम्र के बाद बैली फैट क्यों बढ़ता है-  Why does belly fat increase after the age of 30

वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, बैरिएट्रिक्स और रोबोटिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विवेक बिंदल (Dr. Vivek Bindal, Director & Head – Max Institute of Minimal Access, Bariatric & Robotic Surgery, Max Super Speciality Hospital, Vaishali) का कहना है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं का बैली फैट बढ़ना बहुत ही आम समस्या है। बैली फैट बढ़ने (Reason of Belly fat) के पीछे प्रमुख कारण हैंः

इसे भी पढ़ेंः बूंदी रायता vs खीरे का रायता क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर 

belly-fat-inside2

1. हार्मोनल बदलाव- Belly fat is caused by hormonal changes

डॉ. विवेक बिंदल के अनुसार, 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। इस तरह के हार्मोनल बदलावों के कारण मेटाबॉलिज्म प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। इससे शरीर की कैलोरी जलाने के गति धीमी हो जाती है। कैलोरी कम जलने के कारण पेट और पेट के निचले हिस्से में फैट जमा होने लगता है। इससे बैली फैट बढ़ता है।

2. तनाव और नींद की कमी- Belly fat is caused by stress and lack of sleep

30 की उम्र के बाद ज्यादा महिलाएं घर, परिवार, ऑफिस और कई प्रकार की जिम्मेदारियां संभाल रही होती हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है। जब मानसिक तनाव ज्यादा होता है तो इससे नींद प्रभावित होती है। पर्याप्त नींद और ज्यादा तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाते हैं, जो पेट की चर्बी बढ़ाने का मुख्य कारण है।

3. अनियमित खानपान- Irregular eating habits are the cause of belly fat

घर की जिम्मेदारी के चक्कर में अक्सर महिलाएं बिना तय समय के, ज्यादा तला और मसालेदार, जंक फूड, तनाव के कारण मीठा ज्यादा खाना और प्रोसेस्ड फूड का सेवन अधिक करने से भी पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। जो महिलाएं लंबे समय तक डाइट को लेकर लापरवाही करती हैं तो उनमें बैली फैट बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

4. पानी कम पीना- belly fat is drinking less water

बात चाहें वर्किंग महिलाओं की हो या फिर हाउस वाईफ की, अधिकतर महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीतीं। शरीर में पानी की कमी मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं, इससे वजन तेजी से बढ़ता है।

5. फिजिकल एक्टिविटी की कमी- Belly fat is caused by lack of physical activity

डेस्क जॉब या घर का ऐसा काम जिसमें ज्यादा समय बैठकर बिताया जाता है, ये पेट के आसपास की चर्बी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी फैट बर्न नहीं हो पाता है। इससे भी महिलाओं का बैली फैट बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद 75 Kg हो गया था इस महिला का वजन, इन 4 टिप्स से घटाया 22 किलो वजन

6. मेटाबॉलिज्म में कमी- Belly fat is caused by a decrease in metabolism

30 के बाद शरीर की मेटाबॉलिक रेट कम होने लगता है। आसान भाषा में कहें तो हार्मोनल बदलावों के कारण शरीर पहले जितनी तेजी से भोजन को एनर्जी में बदलता था, वह प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर खानपान की आदतें पहले जैसे ही रहती हैं, तो इससे बैली फैट बढ़ने लगता है।

बैली फैट घटाने के लिए क्या करें- what to do to reduce belly fat

अगर आप भी 30 की होने वाली हैं और बैली फैट की समस्या से जूझ रही हैं, तो इसे कम करने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकती हैं।

- खाने में हाई फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, बीज, दालें और फलों को शामिल करें। चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड आइटम से जहां तक संभव हो, दूरी बनाकर ही रखें।

- रोजाना 30 मिनट तेज चलना, योग, कार्डियो और प्राणायाम जैसी एक्सरसाइज जरूर करें। ये शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

belly-fat-inside

- मानसिक और शारीरिक तनाव को करने के लिए प्रतिदिन 20 से 30 मिनट योग या ध्यान जैसी एक्टिविटी करें।

- रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

निष्कर्ष

30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों के कारण पेट की चर्बी यानी की बैली फैट बढ़ना एक आम समस्या है। बैली फैट को कम करने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव, खानपान में नियंत्रण और थोड़े वर्कआउट की जरूरत होती है।

FAQ

  • बेली फैट घटाने के लिए क्या करें?

    बैली फैट घटाना बहुत मुश्किल काम होता है। बैली फैट घटाने के लिए सही एक्सरसाइज, हाई फाइबर डाइट, रोजाना 2 से 3 लीटर पानी और फिजिकल रूप से एक्टिव होने की जरूरत होती है। अगर महिलाओं का सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद बैली फैट बढ़ा है, तो इसे कम करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
  • बैली फैट का मतलब क्या होता है?

    बैली फैट का मतलब होता है हमारे पेट के निचले हिस्से के आसपास जमा होने वाली शरीर की अतिरिक्त चर्बी। बैली फैट यानी की पेट की चर्बी न सिर्फ शरीर का आकार खराब कर देती है, बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण भी बनती है। बैली फैट की परेशानी महिलाओं में हार्मोनल बदलावों के कारण देखी जाती है। 
  • 1 हफ्ते में तुरंत पेट की चर्बी कैसे कम करें?

    1 हफ्ते के अंदर पेट की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल काम है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए कम से कम 90 दिनों का वक्त लगता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज, हाई फाइबर डाइट और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

 

 

 

Read Next

वेट लॉस के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें गेहूं का चोकर, जानें क्यों है यह फायदेमंद

Disclaimer