ताड़ की पत्तियों और छाल में होते हैं औषधीय गुण, इन 6 बीमारियों में प्रयोग करने से मिलता है आराम

ताड़ की पत्‍त‍ियों और छाल में औषधी गुण होते हैं ज‍िसका इस्‍तेमाल शरीर की कई समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है, आइए जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
ताड़ की पत्तियों और छाल में होते हैं औषधीय गुण, इन 6 बीमारियों में प्रयोग करने से मिलता है आराम


ताड़ एक पेड़ है ज‍िसे पॉम ट्री भी कहा जाता है। ताड़ के पत्‍ते, फल और छाल में औषधीय गुण होते हैं। ताड़ के पेड़ के इन ह‍िस्‍सों का इस्‍तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के ल‍िए क‍िया जाता है। ताड़ की बात करें तो ताड़ से आंखों से जुड़ी समस्‍याएं, लीवर और पेट से जुड़ी परेशानी जैसे पेट में दर्द, सूजन, पेट में कीड़े आद‍ि समस्‍याओं को ताड़ दूर करता है। डायब‍िटीज रोगी और मह‍िलाओं से जुड़ी समस्‍याओं में भी ताड़ लाभदायक होता है। आप ताड़ के पत्‍तों का रस, छाल का चूरण, पत्‍तों का चूरण, काढ़ा आद‍ि बनाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम ताड़ के फायदों पर चर्चा करेंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की। 

taad tree benefits

1. आंखों के ल‍िए ताड़ के फायदे (Benefits of taad for eye problems)

अगर आपकी आंखों के आसपास के ह‍िस्‍से में इंफेक्‍शन या खुजली की समस्‍या है तो ताड़ की पत्‍ती का रस आंखों के बाहरी ह‍िस्‍से में लगाएं, इससे तकलीफ कम जो जाएगी। ज‍िन लोगों को आंख आने की समस्‍या होती है उनके ल‍िए ताड़‍ की पत्‍ती का रस फायदेमंद माना जाता है।

2. पेट के ल‍िए ताड़ के फायदे (Benefits of taad for stomach problems)

ज‍िन बच्‍चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं उन्‍हें ताड़ की छाल का चूरण ख‍िलाना लाभदायक होता है। ताड़ की छाल को सुखाकर उसका चूरण बना लें और गुनगुने पानी के साथ बच्‍चे को दें तो पेट के कीड़े न‍िकल जाएंगे। अगर पेट में दर्द या सूजन है तो ताड़ के पत्‍तों का लेप पेट पर लगाने से पेट में दर्द की समस्‍या और सूजन दोनों ठीक हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें- सिर दर्द, खांसी, दस्त जैसी इन 6 समस्याओं में फायदेमंद है कनक चंपा, जानें अन्य औषधीय लाभ

3. लीवर के ल‍िए ताड़ के फायदे (Benefits of taad for liver)

taad tree uses

लीवर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आप ताड़ के पत्‍तों के रस का सेवन काढ़े के रूप में करें तो लीवर ड‍िसीज से बचाव होगा। ताड़ की छाल का चूरण भी लीवर के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको ह‍िचकी आ रही है तो भी आप ताड़ का इस्‍तेमाल करें, ताड़ की छाल के रस का सेवन करने से ह‍िचकी की समस्‍या दूर होती है। 

4. डायब‍िटीज रोग‍ियों के ल‍िए फायदेमंद है ताड़ (Benefits of taad in diabetes)

ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज है उनके ल‍िए ताड़ के पत्‍ते फायदेमंद माने जाते हैं। आप ताड़ के पत्‍ते के रस को गुनगुने पानी में म‍िलाकर उसका सेवन करें तो ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। ताड़ टाइफाइड में बुखार उतारने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है और गर्मी के द‍िनों में इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है। 

5. मह‍िलाओं के ल‍िए फायदेमंद है ताड़ (Benefits of taad for women health)

गर्भवती मह‍िलाओं को नॉर्मल ड‍िलीवरी में आसानी हो इसके ल‍िए ताड़ को लाभदायक माना जाता है पर अगर गर्भावस्‍था के दौरान कोई समस्‍या है तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही ताड़ का सेवन करें। ताड़ के पत्‍ते के रस को फल के साथ म‍िलाकर पीने से यूरीन के दौरान होने वाली जलन से भी राहत म‍िलती है। 

इसे भी पढ़ें- बुखार, सूजन, अल्सर जैसी इन 5 समस्याओं को दूर करती है 'धमासा' औषधी, जानें इसके अन्य लाभ

6. मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद है ताड़ (Benefits of taad for mental health)

आज के समय में तनाव हमारी ज‍िंदगी का ह‍िस्‍सा बन चुका है। तनाव से छुटकारा पाने के लि‍ए आप ताड़ का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ताड़ के पत्‍तों का रस आप शहद में म‍िलाएं और गुनगने पानी में घोलकर प‍िएं तो तनाव कम होगा। दिमाग के लि‍ए ताड़ की पत्‍तों के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 

अगर आपको कोई गंभीर रोग या बीमारी है तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही ताड़ का सेवन करें, ताड़ के आयुर्वेद‍िक गुण हैं पर कुछ लोगों को प्राकृत‍िक चीजों से भी एलर्जी होती है इसल‍िए डॉक्‍टर से कंसल्‍ट जरूर करें। 

Read more on Ayurveda in Hindi 

Read Next

सिर दर्द, खांसी, दस्त जैसी इन 6 समस्याओं में फायदेमंद है कनक चंपा, जानें अन्य औषधीय लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version