अर्जुन की छाल और दालचीनी को साथ पीने से क्या होता है?

By Vikas Rana
24 Feb 2024, 10:53 IST

अर्जुन की छाल और दालचीनी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'अर्जुन छाल और दालचीनी का सेवन करने से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में भी मदद करता है।'

कैंसर से बचाता है

अर्जुन की छाल और दालचीनी में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है

डायबिटीज के मरीज अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व पॉलीफेनॉल्स सीरम और इंसुलिन की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को बूस्ट करें

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन करें। इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

वजन कम करें

अर्जुन की छाल और दालचीनी को साथ में खाने से वजन तेजी से कम होता है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल और दालचीनी हार्ट के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

ऐसे करें सेवन

अर्जुन की छाल और दालचीनी को चाय में मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही, इसका काढ़ा पीने से भी शरीर की कई परेशानियां दूर होगीं।

अर्जुन की छाल और दालचीनी से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com