
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को शरीर की कई बदलावों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई समस्याओं से भी महिलाओं को जूझना पड़ता है। उसी में से एक समस्या है सांसों की बदबू। प्रेगनेंसी के दौरान कई बार महिलाएं सांसो की बदबू का सामना करते हैं। क्या यह सामान्य आम है? अगर नहीं, तो इसके पीछे क्या कारण हैं? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू क्यों आती है। इसके लक्षण, कारण और बचाव के बारे में भी जानते हैं। ये लेख हीलिंग केयर ईएनटी क्लीनिक नोएडा के ईएनटी स्पेशलिस्ट (एमबीबीएस एमएस) डॉ अंकुर गुप्ता (Dr. Ankur Gupta) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है। पढ़ते हैं आगे...

क्या कहती है रिसर्च
रिसर्च के मुताबिक, प्रेगनेंसी के दौरान सांस से बदबू आना आम बात है। रिसर्च यह भी बताती है कि यह लक्षण मौखिक स्वास्थ्य की समस्याओं के आम लक्षणों में से एक है। इसके होने पर महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ें- मां और शिशु दोनों की सेहत के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है फुल टर्म प्रेग्नेंसी, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आने के लक्षण
सांसों से बदबू आना ही अपने आप में एक मुख्य लक्षण है। इसके दौरान कुछ अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं। जो निम्न प्रकार हैं-
1 - मुंह में सूखापन होना।
2 - स्वाद का कड़वा हो जाना।
3 - मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्या होना।
4 - जीभ की समस्या हो जाना।
6 - थूक ना बनना।
सांस से बदबू आने के कारण
गर्भावस्था के दौरान सांस से बदबू आने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-
1 - डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी। जब महिलाओं के शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तब भी सांस से बदबू आने की स्थिति पैदा हो सकती है। दरअसल पानी की कमी के कारण मुंह में सूखा पर आ जाता है, जिसके कारण दुर्गंध आने शुरू हो जाती है।
2 - जब महिलाओं के शरीर में हार्मोन चेंज होते हैं तब भी सांसों से बदबू आ सकती है। प्रेगनेंसी में आमतौर पर महिलाओं को एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन के बदलावों का सामना करना पड़ता है। इन बदलावों में मसूड़ों की समस्या भी हो सकती है।
3 - जब महिलाओं को मुंह से जुड़ी समस्याएं जैसे मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों का संक्रमण, जीभ में गंदगी, दांतों में जिंदगी आदि समस्या होती है तब भी सांसों से बदबू आ सकती है।
4 - कुछ बीमारियां जैसे गले की समस्या, नाक की समस्या, कान की समस्या आदि के कारण भी महिलाओं को सांस की बदबू का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में साइनस, राइनाइटिस आदि समस्याएं भी शामिल हैं।
5 - कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन जैसे कि लहसुन, प्याज, कॉफी आदि के सेवन से भी प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर खाएं फाइबर से भरपूर ये 9 फूड्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा
प्रेगनेंसी में सांस की बदबू से बचाव
गर्भावस्था के दौरान सांसों की बदबू से निम्न तरीकों से बचा जा सकता है-
1 - अपने मुंह को हमेशा साफ रखना।
2 - रोजाना जीभ की सफाई करना।
3 - कब्ज या एसिडिटी की समस्या से बचाव।
4 - बासी भोजन के सेवन से बचें।
5 - पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करना।
6 - माउथ वॉश का इस्तेमाल करना।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आने के पीछे कुछ गंभीर और कुछ आम कारण हो सकते हैं। यह स्थिति बेहद आम है। अक्सर महिलाओं को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ऊपर बताए गए बचाव महिलाओं के बेहद काम आ सकते हैं। इससे अलग यदि सांसों की बदबू बढ़ती ही जा रही है या महिलाओं को इसके साथ-साथ मसूड़ों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में एक्सपर्ट से राय लेनी जरूरी है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read Next
प्रेगनेंसी में मूली का रस पीने से मिलते हैं ये 4 फायदे, एक्सपर्ट से जानें कुछ सावधानियां और नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version