Expert

त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती है जावित्री की चाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Javitri Tea Benefits for Skin in Hindi: त्वचा को हेल्दी रखने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए आप जावित्री की चाय को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती है जावित्री की चाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे


Javitri Tea Benefits for Skin in Hindi: आयुर्वेद में जावित्री को विशेष महत्व दिया गया है। जावित्री त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद मानी जाती है। जावित्री एक प्रकार की हर्ब या जड़ी-बूटी है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में काम आती है। क्या आप जानते हैं जावित्री की चाय पीना त्वचा के लिए कई तरीकों से लाभकारी मानी जाती है। जावित्री की चाय पीने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है साथ ही साथ थकान, सुस्ती और कमजोरी से भी राहत मिलती है। जावित्री की चाय पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे न केवल वेट लॉस में आसानी होती है, बल्कि पाचन तंत्र भी एक्टिव रहता है।

त्वचा को हेल्दी रखने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए आप जावित्री की चाय को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने के साथ ही त्वचा को डिटॉक्स भी करता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बातचीत की। (Skin ke Liye Javitri Ki Chai Peene ke Fayde) - 

त्वचा के लिए जावित्री की चाय पीने के फायदे (Javitri Tea Benefits for Skin in Hindi)

1. इंफेक्शन के खतरे को कम करे

अगर आप अपनी रेगुलर डाइट में जावित्री की चाय को शामिल करते हैं तो इससे त्वचा में होने वाले इंफेक्शन का खतरा काफी कम होता है। जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में होने वाले इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। जावित्री में मौजूद गुण त्वचा पर बैक्टीरिया नहीं पनपने देते हैं। यह चाय त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को कम करके इंफेक्शन से राहत दिलाती है। 

इसे भी पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फायदेमंद है जावित्री और काली मिर्च, ऐसे करें इस्तेमाल 

2. त्वचा को डिटॉक्स करे

त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए जावित्री की चाय पीना एक फायदेमंद विकल्प है। इसे पीने से त्वचा पर मौजूद गंदगी और विषाक्त तत्व आसानी से निकलते हैं और त्वचा साफ होती है। इस चाय को पीने से त्वचा की गंदगी निकलती है, जिससे त्वचा अंदरूनी तौर पर साफ होती है और चमकदार नजर आती है। इसे पीने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

3. प्रीमेच्योर एजिंग को कम करे

जावित्री की चाय पीने से आपकी प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या (कम उम्र के होकर भी ज्यादा का दिखना) कम होता है। जावित्री की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने के साथ ही आपकी स्किन को भी डैमेज होने से बचाते (How to Prevent Skin Damage in Hindi) हैं। इस चाय को पीने से त्वचा पर मौजूद झुर्रियां और रिंकल्स कम होते हैं, जिससे आपकी त्वचा जवां दिखती है और आप ज्यादा उम्र के होकर भी कम के दिखाई देते हैं। जावित्री की चाय आपको त्वचा के लिएओ नैचुरल क्लींजर के तौर पर काम करती है। 

skin-inside

4. त्वचा की सूजन और जलन कम करे

जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा की सूजन को कम करने के साथ ही साथ जलन और खुजली को शांत करने में भी लाभकारी माना जाता है। यही नहीं, इस चाय को पीने से त्वचा की लालिमा कम होने के साथ ही साथ स्किन टोन में भी सुधार होता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा को जल्दी हील करके जलन और लालिमा से जल्दी आराम दिलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें जावित्री का इस्तेमाल? तेजी से मिलेगा फायदा 

जावित्री की चाय बनाने का तरीका

  1. जावित्री की चाय बनाने के लिए आपको जावित्री को पीसकर पाउडर बना लेना है।
  2. अब आपको पानी को धीमी आंच पर पकाना है और एक चुटकी जावित्री पाउडर उसमें मिलाना है।
  3. इसके बाद आप चाहें तो इसमें शहद और स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू भी मिला सकते हैं।
  4. कुछ दिनों तक आपको सोने से पहले जावित्री की चाय को पीना चाहिए। इससे त्वचा और सेहत को काफी फायदा मिलेगा।

FAQ

  • जावित्री चाय कब लेनी है?

    जावित्री की चाय पीने का सही समय आमतौर पर रात में माना जाता है। रात में सोने से पहले इस चाय को पीने से आपको अच्छी नींद आती है साथ ही थकान और कमजोरी भी दूर होती है। 
  • पुरुषों के लिए जावित्री के क्या फायदे हैं?

    जावित्री की चाय पुरुषों के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद हो सकती है। जावित्री की चाय पीने से न केवल पाचन तंत्र में सुधार होता है, बल्कि इससे पुरुषों का शारीरिक स्टैमिना भी बढ़ता है। 
  • जावित्री की चाय पीने के नुकसान

    जावित्री की चाय को जरूरतसे ज्यादा पीने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आपको एक महीने से ज्यादा समय तक जावित्री की चाय का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

गर्मियों में एसिडिक खाना खाने से पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer