Expert

गर्मियों में एसिडिक खाना खाने से पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

गर्मियों में एसिडिक खाना खाने के बाद पेट में जलन होना आम बात है। जानें इस समस्या से राहत पाने के लिए क्या-क्या अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में एसिडिक खाना खाने से पेट में होती है जलन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय


How To Reduce Stomach Irritation: गर्मियों में खानपान पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में हल्के और शरीर को ठंडा रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के दौरान पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए ऐसे में भारी खाना आसानी से नहीं पच पाता है। आपने गौर किया होगा गर्मियों में अगर आप तला-भूना या मसालेदार खाना खा लेते हैं, तो इससे आपको दिनभर भरा हुआ महसूस होता है। इसके कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं जिनमें पेट में जलन होना भी शामिल है। गर्मियों में एसिडिक खाना खाने से अक्सर पेट में जलन हो सकती है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आ पाता कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, पेट में एसिड कंट्रोल रखने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जानें ऐसे में किन चीजों का सेवन करने से पेट में एसिड शांत होता है।

01 - 2025-06-24T184342.781

गर्मियों में पेट में जलन की समस्या क्यों हो जाती है? How To Get Relief In Stomach Irritation In Summer

गर्मियों के दौरान पेट में जलन कई कारणों से हो सकती है। यह बॉडी डिहाइड्रेट होने और हीट बढ़ने के कारण हो सकती है। इसके अलावा, दूषित खाना खाने, तला-भूना और मसालेदा खाना ज्यादा खाने से भी पेट में जलन हो सकती है।

पेट में जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- Home Remedies To Get Relief From Stomach Irritation

हाइड्रेट रहें- Stay Hydrated

पेट में जलन खाने के कारण डाइजेस्टिव एसिड बढ़ने के कारण होती है। ऐसे में जलन कम करने के लिए आप पानी पी सकते हैं। रोजाना तीन लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा आप ओआरएस, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और पेट में एसिड भी कम होगा।

छाछ का सेवन करें- Chaach

पेट में एसिड कम करने के लिए आप छाछ में काला नमक और भुना जीरा डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में उमड़ रहा एसिड कंट्रोल होता है और पेट में जलन से राहत मिलती है। सेवन के लिए आप एक गिलास छाछ में भुना जीरा और काला नमक डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग भी कम होगी और डाइजेशन इंप्रूव होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

पुदीने की चाय पिएं- Mint Tea

गर्मियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पुदीने की चाय से बेहतर क्या ही होगा। पुदीने की चाय पेट को ठंडक देती है और जलन कम करने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए पानी में पुदीने के पत्ते उबालें। इसमें नींबू और थोड़ा-सा शहद मिलाकर सेवन करें। इससे अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

सौंफ का पानी पिएं- Fennel Seeds Water

पेट की जलन कम करने के लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। सौंफ में मौजूद एंजाइम्स डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करते हैं। खाने के बाद अगर आपको पेट में जलन होने लगती है, तो आप सौंफ की चाय पी सकते हैं। सौंफ की चाय बनाने के लिए सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखे दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट में जलन से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

केला और पपीता- Banana and Papaya

पेट की जलन से राहत पाने के लिए आप केला और पपीते का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही फल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या कम होती है। केला और पपीता दोनों ही पेट में एसिड कम करने और पेट को ठंडक देने में मदद करते हैं।

ठंडा दूध पिएं- Cold Milk

एसिडिटी के कारण हुई पेट की जलन कम करने के लिए आप ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। ठंडा दूध पीने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। लेकिन अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस है तो इसे अवॉइड करें।

FAQ

  • पेट की जलन कैसे कम करें?

    पेट की जलन कम करने के लिए ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पुदीने की चाय, सौंफ कू चाय, केला और पपीता या छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और पेट की जलन कम होगी।
  • गर्मी से होने वाले पेट दर्द को कैसे ठीक करें? 

    गर्मी में पेट दर्द खराब पाचन और डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है। पेट दर्द से राहत पाने के हल्का खाना खाएं। ऐसे में ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करनें जिससे पाचन तंत्र को ठंडक मिल सके।

 

 

 

Read Next

क्या गठिया के रोगी छाछ पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer