Soaked walnuts Health Benefits: अखरोट एक सुपर हेल्दी सुपरफूड है। अखरोट का सेवन स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए सदियों से किया जा रहा है। इंसान के दिमाग की तरह दिखने वाला अखरोट कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट में कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व (Health Benefits of Walnut)पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं फायदों की वजह से अखरोट को नट्स का राजा कहा जाता है।
ज्यादातर लोग अखरोट का सेवन सूखे मेवे की तरह की करते हैं। लेकिन भीगे हुए अखरोट का सेवन किया जाए तो ये सेहत के लिहाज से और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। आज इस लेख में हम जानेंगे भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत को होने वाले फायदों (Bheege Akhrot Khane Ke Fayde) के बारे में।
भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे- Health Benefits of Eating Soaked walnuts
- दांत और हड्डियों को बनाता है मजबूत
- वजन कंट्रोल करने में करता है मदद
- शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
- याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।
- हार्ट हेल्थ के लिए भी भीगे अखरोट फायदेमंद मानें जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इसे भी पढ़ेंः खाने से कितनी देर पहले भिगोने चाहिए नट्स? जानें आयुर्वेद डॉक्टर से
दांत और हड्डियों को बनाता है मजबूत
भीगे हुए अखरोट में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ भीगे हुए अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों और दांतों के विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
वजन कंट्रोल करने में करता है मदद
बढ़ते हुए वजन को घटाने और वजन को कंट्रोल करने में भी भीगे हुए अखरोट काफी फायदेमंद मानें जाते हैं। भीगे हुए अखरोट में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर होने की वजह से भीगे हुए अखरोट पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं, जिसकी वजह से आपको भूख पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः दिल को रखना है बीमारियों से दूर, तो रोज खाएं ये 5 नट्स
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
भारत में आज एक बड़ी आबादी ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने और घटने की वजह से डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भीगे हुए अखरोट काफी मददगार साबित होते हैं। अखरोट पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रोजाना खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।
याददाश्त बढ़ाने के लिए अखरोट
अखरोट में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा 3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिमागी विकास और याददाश्त बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
Pic Credits: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version