Benefits Of Eating Anjeer In Winter: अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अंजीर स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखती हैं। अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। वैसे, तो कई लोग इसे साल भर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में अंजीर खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त भी रहता हैं सर्दियों में कई बार खानपान की कमी और एक्सरसाइज न करने की वजह से कब्ज की परेशानी हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन करें। सर्दियों में इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। जिससे मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अंजीर खाने के अन्य फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी को करे मजबूत
सर्दियों में अंजीर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसे खाने से गले की खराश, शरीर दर्द, खांसी, जुकाम और बंद गले से भी राहत मिलती हैं। इसको नियमित खाने से शरीर तो गर्माहट मिलती है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ भी रहता है।
टॉप स्टोरीज़
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
सर्दियों में अंजीर खाने से ब्ल प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ हृदय रोग होने का खतरा भी कम होता है। अंजीर के सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं।
डायबिटीज
सर्दियों में अंजीर खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। घुलनशील फाइबर होने के कारण डायबिटीज मरीज अगर इसका सेवन करते हैं, तो ब्लड में ग्लूकोज जल्दी एब्जॉर्ब नहीं होने देता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में हाथ-पैर की अकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
पाचन तंत्र मजबूत होता है
सर्दियों में अधिकतर लोगों को कब्ज और अपच की परेशानी होने लगती है। ऐसे में नियमित अंजीर खाने से कब्ज की परेशानी दूर होने के साथ खाना भी ठीक से पचता है। सोने से पहले अंजीर का दूध पीने से मल त्यागने में आसानी होती है।
हड्डियां बनेंगी मजबूत
सर्दियों में अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करके हड्डियों के दर्द को भी आसानी से दूर करता हैं। अंजीर खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
अंजीर खाने का तरीका
अंजीर को कई तरह से आसानी से खाया जा सकता है। गर्मियों में इसे भिगोकर खा सकते हैं। लेकिन सर्दियों में इसे बिना भिगोएं भी खाई जा सकती है। सर्दियों में इसे खाली खाने के बजाए 3 अंजीर को दूध में कुछ देर के लिए पकाएं। उसके बाद हल्का गुनगुना होने पर इस दूध को पी जाएं। इस दूध को रात को पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
सर्दियों में अंजीर खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik