सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिससे आप रहेंगे हेल्दी

Benefits of Eating Walnuts in Hindi: सर्दियों में अखरोट खाना बेहद फायदेमंद होता है। जानें, सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिससे आप रहेंगे हेल्दी

How to Eat Walnuts in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैलोरी, एनर्जी, कार्ब्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ई, बी6 और कैल्शियम भी पाए जाते हैं। अखरोट खाने से मानसिक और हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहेगा। अखरोट का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। सर्दियों में अखरोट का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं-

सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं?- How to Eat Walnuts in Winters in Hindi

1. अखरोट और दूध

सर्दियों में आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आप अखरोट को दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें अखरोट की गिरी डालें और फिर इसे पका लें। अखरोट को 2-3 मिनट तक दूध में उबालें। फिर इस दूध को आप पी सकते हैं। रोजाना अखरोट वाला दूध पीने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अखरोट का दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप रोजाना अखरोट और दूध का सेवन कर सकते हैं।   

2. भीगे हुए अखरोट

सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाना भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप 2-3 अखरोट की गिरी लें। इसे पानी में भिगो दें और रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर गिरी से छिलका निकालकर खा लें। इससे आपकी सेहत को काई लाभ मिलेगा। भीगे अखरोट खाने से आपका हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- soaked walnuts Benefits: रोज खाएं भीगे हुए अखरोट, कई बीमारियां रहेंगी दूर

walnut benefits

3. अखरोट का हलवा

सर्दियों में अकसर लोग गाजर और सूजी का हलवा खाते हैं। आप चाहें तो सर्दियों में अखरोट का हलवा भी खा सकते हैं। इसके लिए आप अखरोट की गिरी को बारीक पीस लें। फिर एक पैन लें और इसमें घी डालें। इसमें अखरोट की गिरी का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भून लें। नियमित रूप से अखरोट का हलवा खाने से आपको ताकत मिलेगी। अखरोट का हलाव स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद पौष्टिक भी होता है।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोज करें इन 5 फलों का सेवन, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

4. अखरोट की स्मूदी

अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो सर्दियों में अखरोट की स्मूदी भी पी सकते हैं। अखरोट की स्मूदी का सेवन वर्कआउट से पहले या बाद में किया जा सकता है। अखरोट की स्मूदी पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अखरोट की स्मूदी पीने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। 

Read Next

Tea Addiction: चाय की लत छोड़ना चाहते हैं, तो न करें डाइट से जुड़ी ये 4 गल‍त‍ियां

Disclaimer