Doctor Verified

क्या कब्ज के कारण चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Constipation cause acne: कब्ज को आम समस्या समझकर नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। कब्ज की वजह से आपको स्किन से जुड़ी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कैसे, जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कब्ज के कारण चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें


Constipation cause acne: क्या आपको कब्ज की समस्या रहती है? अगर हां, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, लगातार होने वाली कब्ज में शरीर के अंदर गंदगी जमा ही रह जाती है। इस वजह से टॉक्सिन्स शरीर में जमा हो जाते हैं और कई प्रकार की समस्याओं का कारण बनने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपनी स्किन के टैक्सचर (effects of constipation on face) में भी बदलाव नजर आ सकता है। लेकिन, एक सवाल ये है कि क्या कब्ज की वजह से आपको पिंपल्स और बॉडी एक्ने की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं इस बारे में डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, जनरल सर्जरी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, कानपुर से।

क्या कब्ज के कारण चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो सकती है-Does constipation cause acne?

डॉ. साद अनवर कहते हैं जी हां, कब्ज के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं जो त्वचा पर मुंहासों की समस्या पैदा (Kabj se pimples in hindi) कर सकते हैं। जब हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं जो त्वचा पर मुंहासों की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, कब्ज के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी हो सकता है जो मुंहासों की समस्या को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं हल्दी और नीम पाउडर का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

कब्ज के कारण कैसे होती है मुंहासों की समस्या?

शरीर में बढ़ जाते हैं टॉक्सिन्स (Toxin buildup)

जब आपको कब्ज होता है, तो जो खाना सही से पचता नहीं है वो अपशिष्ट उत्पादों यानी वेस्ट प्रोडक्ट के रूप में शरीर में जमा होने लगता है। ये विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन्स आपके रक्तप्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) में सर्कुलेट हो सकते हैं। फिर यही टॉक्सिन्स आपकी त्वचा के माध्यम से निकल सकते हैं, जिससे मुंहासे हो सकते हैं।

constipation

हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं कब्ज (Hormonal imbalance)

कब्ज, इंसुलिन और एण्ड्रोजन सहित कई हार्मोन्स के असंतुलन की वजह बन सकता है। इस हार्मोनल असंतुलन के कारण सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और एक्ने का कारण बनते हैं।

कब्ज के कारण सूजन की समस्या और एक्ने (Acne due to Inflammation)

कब्ज के कारण आंत में सूजन हो सकती है, जिससे त्वचा में सूजन (Gut-skin axis) हो सकती है, जो मुंहासे के रूप में नजर आते हैं। आंत के बैक्टीरिया (dysbiosis) का असंतुलन मुंहासे सहित त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंत में सूजन का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

कब्ज के कारण मुंहासों से कैसे बचें-How to prevent acne due to constipation?

डॉ. साद अनवर बताते हैं कि अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखना चाहिए और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। इसके लिए, आप अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मोटे अनाज, दलिया और ओट्स शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नियमित एक्सरसाइज हैं। हार्मोनल हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए तनाव कम करने की कोशिश करें। इसके लिए रोजाना रात 7-8 घंटे की नींद लें। साथ ही सूजन को कम करने और मुंहासों से निपटने के लिए सैलिसिलिक एसिड, बेंज़ोयल पेरोक्साइड या फिर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें।

कब्ज की समस्या से कैसे बचें-How to prevent constipation naturally

कब्ज की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना होगा। इसके लिए पहले तो डाइट में फ्राइड और ऑयली फूड्स की मात्रा कम करें। दूसरा, आपको एक एक्टिव लाइफस्टाइल जीना चाहिए जिसमें बैठने का समय कम हो और शारीरिक गतिविधियां ज्यादा हों। दरअसल, जब आप एक्टिव लाइफस्टाइल में रहते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है, आंतों की गति तेज होती है और कब्ज की समस्या नहीं रहती। इसके अलावा डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें जिससे कब्ज की समस्या में कमी आ सकती है। साथ ही प्रोबायोटिक फूड का सेवन करें जो कि आंतों की गति को तेज करने और फिर कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करते हैं।

ध्यान रखें अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सुझाव लेना जरूरी है, ताकि त्वचा पर और शरीर के स्वास्थ्य पर इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

Read Next

गर्मियों में एलर्जी की समस्या क्यों होती है और इससे किस तरह बचें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer