
Intestinal Inflammation Treatment: आंतों में सूजन होने पर इसका इलाज कैसे किया जाता है? लोगों द्वारा अक्सर यह सवाल पूछा जाता है। आंतों में सूजन एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इसके कारण व्यक्ति को पेट में दर्द, मल त्याग में परेशानी, मल के साथ खून, दस्त और कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। जिसके कारण रोगी को न सिर्फ काफी असहजता होती है, बल्कि इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। आमतौर पर लोग कई बार इसे एक आम पेट संबंधी समस्या समझकर घरेलू नुस्खे, चूर्ण और कुछ दवाओं की मदद से इससे राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से उपरोक्त सुझाई पेट संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसके कारण पेट में छाले हो सकते हैं, जो कैंसर का रूप भी ले सकते हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर से परामर्श करके, इससे छुटकारा पाने के लिए सही उपचार प्राप्त करना बहुत जरूरी है। आंतों में सूजन के इलाज (aant me sujan ilaj) के विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मेडिकवर हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. दीपक कुमार गुप्ता (Consultant Gastroenterologist) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..
आंत में सूजन का इलाज क्या है- Intestinal Inflammation Treatment In Hindi
डॉ. दीपक की मानें तो जब आप पेट संबंधी समस्याओं का अनुभव करने के बाद डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे आंत में सूजन की पुष्टि के लिए मेडिकल टेस्ट की मदद लेते हैं। जिसमें कुछ लेब टेस्ट जैसे मल की जांच, एनीमिया और इन्फेक्शन की जांच। इसके अलावा कुछ एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं की भी मदद ली जाती है। जरूरत पड़ने पर इमेजिंग प्रक्रियाएं जैसे एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई का भी सुझाव दिया जाता है। आंत में सूजन की पुष्टि के बाद डॉक्टर कई तरह से इसका इलाज शुरु कर सकते हैं। आमतौर पर ड्रग थेरेपी या सर्जरी की मदद ली जाती है जैसे...
इसे भी पढें: बड़ी आंत (कोलन) में सूजन होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें कब लें डॉक्टर की सलाह
1. एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं: यह आमतौर पर हल्के से मध्यम आंत की सूजन होने पर दी जाती हैं।
2. इम्यून सिस्ट सप्रेसर: इस तरह की दवाएं प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रक्रिया को दबाने के लिए दी जाती हैं, क्योंकि ये सूजन पैदा करने वाले रसायन छोड़ती हैं।
3. बायोलॉजिक्स थैरेपी: इनका प्रयोग शरीर में सूजन के लिए जिम्मेदार प्रोटीन को बेअसर करने के लिए किया जाता है।
4. एंटीबायोटिक दवाएं: ये दवाएं आमतौर पर जब दी जाती हैं, जब सूजन की समस्या किसी संक्रमण के कारण होती हैं।
5. दर्द निवारक दवाएं: यह सूजन के कारण होने पर दर्द से राहत प्रदान करने के लिए दी जाती हैं। इसके अलावा ओवर-द-काउंटर दवाएं भी दी जाती हैं।
6. सप्लीमेंट्स: रोगी को अलग से फाइबर दिए जा सकते हैं, यह गंभीर दस्त की स्थिति को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढें: भूलने की बीमारी क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण
7. पोषण संबंधी सहायता: सूजन के इलाज के लिए फीडिंग ट्यूब (एंटरल न्यूट्रिशन) या नस में इंजेक्ट किए गए पोषक तत्वों के माध्यम से विशेष आहार दिया जाता है।
अगर इसके बाद भी रोगी की समस्या लगातार बनी रहती है, तो अंत में डॉक्टर आपको सर्जरी का सुझाव भी दे सकते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में दवाओं की मदद से ही आसानी से आंत की सूजन को दूर कर दिया जाता है।
All Image Source: freepik