Indian Bael Benefits for Constipation: खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां आम हैं। कब्ज की समस्या में पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं। इस परेशानी की वजह से मल त्याग करने में भी गंभीर परेशानियां होती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी सावधानियां बरतने से फायदा मिलता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बेल का जूस पीने से कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कब्ज में बेल का जूस पीने के फायदे।
कब्ज में बेल का सेवन करने के फायदे- Bael Fruit Benefits for Constipation in Hindi
गर्मी के मौसम में बेल का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका शर्बत पीने से शरीर ठंडा रहता है और लू से राहत मिलती है। बेल में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ कब्ज बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। पेट में गैस, डायरिया, कब्ज और पेट में दर्द जैसी परेशानी में बेल का सेवन किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य गुण पेट और पाचन तंत्र को हेल्दी व मजबूत बनाने का काम करते हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाले आयुर्वेदिक डॉ. वैद्य मिहिर खत्री कहते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बेल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण कब्ज को जड़ से खत्म करने और शरीर की कई गंभीर परेशानियों से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
कब्ज में कैसे करें बेल का सेवन?
कब्ज जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बेल के शर्बत का सेवन कर सकते हैं। इसे बेलपत्र का जूस भी कहा जाता है। बेल का शर्बत आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए बेल के गूदों को साफ करके निकाल लें और इसके बीज साफ कर इसका जूस तैयार करें। इस जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आपको कब्ज में फायदा मिलता है। इसके अलावा बेल का पाउडर भी कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए फायदेमंद होता है। एल का पाउडर इसके गूदों से सुखाकर बनाया जाता है। रोज सुबह और शाम में 1 चम्मच बेल का पाउडर गर्म पानी के साथ खाने से आपको फायदा मिलेगा।
View this post on Instagram
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ऊपर बताये गए तरीकों से बेल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कब्ज की समस्या में खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करें, बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से बचें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version