What To Eat During Intermittent Fasting: हेल्दी और फिट रहना हर किसी की चाह होती है। वेट मेंटेन रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। इसी तरह वेट लॉस करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग बेहद पॉपुलर तरीका है। इसमें आठ घंटे में खाना होता है और 12 से 16 घंटे की फास्टिंग करनी होती है। लेकिन कई लोगों के लिए लंबे समय तक भूखा रहना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग कुछ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन ढूंढते हैं, जिससे वजन भी न बढ़े। इंटरमिटेंट फास्टिंग के हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट नुपूर पाटिल से। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन हेल्दी ऑप्शन के बारे में।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के लिए हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन- Healthy Snacks For Intermittent fasting
मिक्स ड्राई फ्रूट्स- Mix Dry Fruits
भूख लगने पर आप एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स होने के साथ आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने और भूख कम करने में फायदेमंद होते हैं।
उबले अंडे- Boiled Eggs
स्नैक्स के लिए आप उबले अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन-डी और कोलीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। ये भूख कंट्रोल करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इनके सेवन से मांसपेशियों और मस्तिष्क दोनों बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
सलाद- Salad
इंटरमिटेंट फास्टिंग में भूख लगने पर आप एक बाउल सलाद खा सकते हैं। इसके लिए आप खीरा, ककड़ी, चुकंदर और गाजर चुन सकते हैं। इनमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, जिससे आपका वेट गेन नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, 91% तक बढ़ सकता है कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा: स्टडी
मिक्स फ्रूट्स- Mix Fruits
मिक्स फ्रूट्स आपके लिए बेस्ट स्नैक्स ऑप्शन हो सकते हैं। इनके सेवन से आपको भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। फ्रूट्स में कैलोरी भी कम होती है, जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
भूने हुए मखाने- Roasted Makhana
भूने हुए मखाने एक हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। भूने हुए मखाने में आप थोड़ा नमक डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा भूने हुए मखाने को दही में डालकर भी सेवन किया जा सकता है।
पॉपकॉर्न- Popcorn
अगर आपका कुछ लाइट और फीलिंग खाने का मन है, तो आप पॉपकॉर्न खा सकते हैं। इसे आप मक्के के दानों से घर पर ही बना सकते हैं। भूख लगने पर आप एक बाउल पॉपकॉर्न खा सकते हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने का बेस्ट तरीका है इंटरमिटेंट फास्टिंग, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इसकी शुरुआत
जामुन और ग्रीक दही- Berries and Greek Yogurt
हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन में आप जामुन के साथ ग्रीक योगट चुन सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है जिससे आपको भूख नहीं लगेगी। इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स अधिक पाए जाते हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम रहती है, तो किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर अपनी डाइट बनाएं। इससे आपको सही तरीके से वजन घटाने में मदद मिलेगी।