सर्दियों में किशमिश कैसे खाएं? जानें 3 तरीके, जिससे शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

Best Way To Eat Raisins In Winter For Maximum Benefits: सर्दी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन तरीकों से किशमिश खाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में किशमिश कैसे खाएं? जानें 3 तरीके, जिससे शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

Best Way To Eat Raisins In Winter For Maximum Benefits: सर्दी में शरीर को हेल्दी को हेल्दी रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाना जरूरी होता है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाव करते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता हैं कि सर्दी में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं, जिससे पूरा फायदा मिल सकें। सर्दी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किशमिश का सेवन अवश्य किया जाना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। किशमिश के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी आसानी से दूर होती हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने के साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाव करती हैं। सर्दी में किशमिश को कई तरीके से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किशमिश कैसे खाएं?

भीगी हुई किशमिश

सर्दी में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए भीगी हुई किशमिश का सेवन किया जा सकता है। रात को पानी में 5 से 6 किशमिश को आधे गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन किशमिश का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होगी और खून की कमी भी दूर होगी। भीगी हुई किशमिश के सेवन से यह पचाने में भी काफी आसान हो जाती है।

healthy body

दूध में उबाल कर किशमिश

सर्दी में कई बार शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आप दूध में उबालकर किशमिश का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास दूध में 5 से 6 किशमिश को अच्छे से उबाल लें। अब हल्का ठंडा होने पर इस दूध को पिएं और किशमिश का सेवन करें। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिससे आप रहेंगे हेल्दी

किशमिश और शहद

अर्थराइटिस की समस्या से राहत पाने के लिए किशमिश और शहद का भी सेवन किया जा सकता है। किशमिश और शहद के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। इसका सेवन करने के लिए 4 से 5 किशमिश में शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

सर्दी में शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन तरीकों से किशमिश का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही किशमिश का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या ठंड के दिनों में आधी रात को चाय पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer