Hormonal Imbalance: हार्मोन असंतुलन की समस्या होने पर पिएं ये सुपरड्रिंक, दूर हो जाएंगी कई समस्याएं

मुनक्का और मेथी से बनी ड्रिंक पीकर आप हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से राहत पा सकते हैं। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hormonal Imbalance: हार्मोन असंतुलन की समस्या होने पर पिएं ये सुपरड्रिंक, दूर हो जाएंगी कई समस्याएं


शरीर में कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज करना कई बार अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। महिलाओं में यह समस्या आम होती है। हार्मोन्स का इंबैलेंस होने पर नींद में समस्या आना, याद्दाश्त से जुड़ी दिक्कत होने के अलावां कई बार पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, खानपान सुधारकर आप इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप मुनक्का और मेथी से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और फायदे के बारे में। 

मुनक्का और मेथी ड्रिंक बनाने का तरीका 

  • मुनक्का और मेथी ड्रिंक बनाना काफी आसान है। 
  • इसके लिए आपको 10 से 15 मुनक्के लेने हैं। 
  • इसके बाद एक चम्मच मेथी दाने लें। आपको इन दानों को एक गिलास में भिगोकर रख देना है। 
  • इसे रातभर के लिए भिगोएं और सुबह उठकर गिलास के पानी को पी लें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Gangani - Weightloss��Thyroid��PCOS Expert (@dieticianricha2095)

हार्मोनल इंबैलेंस में फायदेमंद 

  • यह ड्रिंक शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करके त्वचा को भी हेल्दी रखती है। 
  • मेथी और मुनक्के से बनी इस ड्रिंक को पीने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है साथ ही साथ ग्लूकोज टॉलरेंस ठीक होता है। इससे हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। 
  • वहीं, मुनक्के में मिलने वाले आयरन और नैचुरल शुगर महिलाओं में होने वाली मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करते हैं, जिससे हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या  से राहत मिलती है।
  • इस ड्रिंक में मिलने वाले पोषक तत्व थायराइड हार्मोन्स को भी बैलेंस रखते हैं, जिससे शरीर में हार्मोन्स का संतुलन नहीं बिगड़ता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंट होने के लिए जरूरी है प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन, इन 5 फूड्स से दूर करें इसकी कमी

मेथी और मुनक्का की ड्रिंक पीने के फायदे 

  • मेथी और मुनक्का की ड्रिंक पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। 
  • इसे पीने से जोड़ों का दर्द कम होने के साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। 
  • मेथी और मुनक्का की ड्रिंक पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है साथ ही साथ त्वचा पर भी ग्लो आता है। 
  • इस ड्रिंक को पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी दूर होती है। 

Read Next

नीम की पत्तियों के साथ गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, आप भी करें डाइट में शामिल

Disclaimer