Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए रामबाण है एवोकाडो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Avocado Benefits To Reduce High Cholesterol: एवोकाडो में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी, सी हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए रामबाण है एवोकाडो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Avocado Benefits To Reduce High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति के ब्लड में बैड फैट का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है। शरीर में गुड फैट की मात्रा सामान्य स्तर तक जरूरी होती है, लेकिन शरीर में इसकी मात्रा सामान्य से ज्यादा होना हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण है आहार, जिसमें अधिक मात्रा में तेल और चर्बी शामिल होती है। अत्यधिक तेल खाने से शरीर को अत्यधिक लिपिड्स (चर्बी) मिलती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज और व्यायाम में कमी भी हाई कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण हो सकता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए एवोकाडो के फायदे- Avocado Benefits To Reduce High Cholesterol in Hindi

एवोकाडो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "एवोकाडो में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी, सी आदि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर में गुड फैट बढ़ाने में मदद करते हैं और बैड फैट कंट्रोल करने में भी सहायक होते हैं।"

Avocado Benefits To Reduce High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा

एवोकाडो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में इस तरह फायदेमंद होता है-

  • इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बैड फैट के प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • इसका सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
  • प्लाज्मा ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।
  • इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें एवोकाडो का सेवन?- How To Eat Avocado in High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप नियमित रूप से एवोकाडो फ्रूट का सेवन सुबह के समय करें, इससे शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा एवोकाडो ऑयल का सेवन भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अर्थराइटिस रोगी जरूर करें कोकम फल का सेवन, दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

Disclaimer