Doctor Verified

रोज सुबह खाएं भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने से सेहत को जबरदस्त फायदेमंद मिलते हैं। आप भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाएं भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Soaked Peanuts Almonds and Walnuts Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन करते हैं। कोई बादाम, कोई मूंगफली, तो कोई अखरोट का सेवन करता है। रोजाना इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर इन तीनों का सेवन एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को जबरदस्त लाभ मिलेंगे। दरअसल, मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें कार्ब्स, एनर्जी और हेल्दी फैट भी होता है। अगर बादाम की बात करें, तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और हेल्दी फैट होते हैं। बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने के फायदे-

रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने के फायदे- Soaked Peanuts Almonds and Walnuts Benefits in Hindi

1. मसल्स गेन में मिलेगी मदद

अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, कार्ब्स और कैलोरी होते हैं, जो मसल्स गेन में मदद करते हैं। मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने से मांसपेशियों का विकास होता है। अगर आप जिम जाते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

2. पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी

रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। इन तीनों को मिक्स करके खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- अपच, गैस और कब्ज की दिक्कतें दूर होती हैं। दरअसल, इनमें फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाता है और समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

इसे भी पढ़ें- बादाम और पिस्ता एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 लाभ, हेल्दी रहने के लिए डाइट में करें शामिल

3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

स्वस्थ रहने के लिए हृदय का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अखरोट और बादाम में पोटैशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। मूंगफली, बादाम और अखरोट हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करते हैं।

4. हड्डियां मजबूत बनाए

रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। बादाम और अखरोट में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना इनका सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, दांतों की सेहत में भी सुधार होगा। बादाम, मूंगफली और अखरोट खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।

इसे भी पढ़ें-वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद

5. हीमोग्लोबिन बढ़ाए

जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है, तो एनीमिया रोग होने लगता है। आजकल अधिकतर लोग एनीमिया रोग से जूझ रहे हैं। अगर आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो आप अपनी डाइट में मूंगफली, बादाम और अखरोट को शामिल कर सकते हैं। रोजाना बादाम और अखरोट खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है, इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया के लक्षण भी दूर होते हैं। 

रोज सुबह भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट कैसे खाएं- How to Eat Soaked Peanuts Almonds and Walnuts in Hindi

इसके लिए आप 5-6 मूंगफली, 4-5 बादाम और 1 अखरोट की गिरी को पानी में भिगोकर रख दें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह इनके छिलके निकाल कर खा लें। आप रोज खाली पेट इनका सेवन कर सकते हैं।

Read Next

इडली-डोसा बनाने के लिए करते हैं बेकिंग सोडा का प्रयोग, तो जान लें इसके नुकसान

Disclaimer