Almond and Pista Benefits in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन करते हैं। कोई बादाम, कोई किशमिश, तो कोई अखरोट का सेवन करता है। इतना ही नहीं, कई लोग काजू और पिस्ता का भी सेवन करते हैं। रोजाना इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। वैसे तो आप सेहतमंद रहने के लिए किसी भी मेवे (Dry Fruits in Hindi) का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना बादाम और पिस्ता का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को जबरदस्त लाभ मिलेंगे। दरअसल, पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें कार्ब्स, एनर्जी और हेल्दी फैट भी होता है। अगर बादाम की बात करें, तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और हेल्दी फैट होते हैं। बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बादाम और पिस्ता खाने के फायदे (Badam or Pista Khane ke Fayde)-
बादाम और पिस्ता खाने के फायदे- Almond and Pista Together Benefits in Hindi
1. मसल्स गेन में मिलेगी मदद
जो लोग दुबले-पतले हैं, उनके लिए रोजाना बादाम और पिस्ता का एक साथ सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि बादाम और पिस्ता, दोनों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। प्रोटीन, मसल्स को मजबूत बनाता है। साथ ही, मसल्स गेन में भी मदद करता है। जिम करने वाले लोग, बादाम और पिस्ता का सेवन रोजाना कर सकते हैं।
2. पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी
आजकल अधिकतर लोगों का पाचन-तंत्र कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से उन्हें अपच, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में अगर आप बादाम और पिस्ता का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनेगा। बादाम और पिस्ता में फाइबर होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है। साथ ही, अपच और कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- काजू और पिस्ता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल
3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
रोजाना बादाम और पिस्ता का एक साथ सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। पिस्ता में पोटैशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। वहीं, बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। बादाम और पिस्ता खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहेगी। साथ ही, हृदय रोगों से भी बचाव होगा।
4. हड्डियां मजबूत बनाए
बादाम और पिस्ता खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। बादाम और पिस्ता में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना बादाम और पिस्ता का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, दांतों की सेहत में भी सुधार होगा। बादाम और पिस्ता खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद
5. हीमोग्लोबिन बढ़ाए
सही खान-पान न खाने की वजह से खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से एनीमिया रोग होने लगता है। अगर आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो आप अपनी डाइट में बादाम और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। रोजाना बादाम और पिस्ता खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है, इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया के लक्षण भी दूर होते हैं।