Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

What Causes Brown Discharge After Menopause In Hindi: मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में विस्तार से-

Causes Of Brown Discharge After Menopause In Hindi: मेनोपॉज एक ऐसी अवस्था होती है, जिसके बाद महिलाओं के पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। विशेषकर, एस्ट्रोजन का स्तर काफी ज्यादा कम हो जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण महिलाओं को कई तरह की प्रॉब्लम होती है। विशेषक, वजाइनल हेल्थ इफेक्टेड होती है। बहरहाल, मेनोपॉज के बाद महिलाओं को किसी तरह का वजाइनल डिस्चार्ज नहीं होता है। वजाइनल डिस्चार्ज कई कलर का होता है, जैसे व्हाइट और ब्राउन। लेकिन, आपने देखा होगा कि कई बार मेनोपॉज के बाद महिलाओं को ब्राउन डिस्चार्ज होने गलता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है यानी मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज क्यों आता है? Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके कारणों के बारे में-

मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज होने के कारण- What Causes Brown Discharge After Menopause In Hindi

what causes brown discharge after menopause 1 (4)

इंफेक्शन

मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज आना सामान्य नहीं होता है। इसलिए, अगर आपको मेनोपॉज के बाद भी ब्राउन डिस्चार्ज आता है, तो आपको यह पता होना चाहिए कि यह सही संकेत नहीं है। इस तरह की स्थिति तब आ सकती है, जब आपको वजाइनल इंफेक्शन हो। वजाइनल इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। इसके साथ कई अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जैसे बुखार आना, इचिंग, जलन आदि।

इसे भी पढ़ें: Vaginal Brown Discharge: योनि से ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

फाइब्रॉएड

जब यूट्रस या सर्विक्स में छोटे-छोटे गांठ हो जाते हैं, उसे फाइब्रॉएड के नाम से जाना जाता है। कई महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज आने लगता है। इसके एक कारण फाइब्रॉएड भी है। ध्यान रखें कि कई बार फाइब्रॉएड की वजह से महिलाओं को स्पॉटिंग और ब्लीडिंग भी हो सकती है।

डिस्चार्ज के साथ ब्लड मिक्संग

कई बार मेनोपॉज के बाद भी लाइफ स्पॉटिंग हो सकती है। हालांकि, समय बीतने के साथ-साथ यह समस्या अपने आप पूरी तरह ठीक हो जाती है। पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। लेकिन, इस प्रक्रिया के दौरान कई महिलाओं को हल्की स्पॉटिंग होने लगती है। जब ब्लड स्पॉट डिस्चार्ज में मिक्स हो जाता है, तब वह ब्राउन डिस्चार्ज होने लगता है। इसे नॉर्मल समझा जा सकता है।

एंडोमेट्रियल एट्रोफी

आपने नोटिस किया होगा कि हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से शरीर में कई प्रभाव पड़ते हैं। जैसे पीरियड्स अनियमित होना या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना। शायद आपको पता हो कि एंडोमेट्रियल एट्रोफी भी हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। इस बीमारी के तहत यूटराइन लाइनिंग पतली या मोटी हो जाती है। इसकी वजह से ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। हालांकि, जिन महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, उनमें यह समस्या अधिक देखने को मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें इससे बचाव के तरीके

मेडिकल कंडीशन

मेनोपॉज के बाद कई बार ब्राउन डिस्चार्ज किसी मेडिल कंडीशन यानी बीमारी की वजह से होता है। इसमें सर्विकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर और सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज आदि। ध्यान रखें कि ये सभी गंभीर बीमारियां हैं। इसलिए अगर आपको मेनोपॉज के बाद लंबे समय तक ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या बनी हुई हो, तो तुंरत अपना स्क्रीनिंग करवाएं। हां, अन्य लक्षणों पर भी गौर करें। जैसे थकान, कमजोरी और उल्टी आदि।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्राउन डिस्चार्ज किसका लक्षण है?

    ब्राउन डिस्चार्ज होना सामान्य होता है। हालांकि, कुछ प्रॉब्लम होने पर भी ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है, जैसे एंग्जाइटी, हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, ओव्यूलेशन आदि।
  • क्या मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

    मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य होता है। हालांकि, मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आने के कारण व्हाइट डिस्चार्ज का स्तर कम हो जाता है। अगर किस वजह से व्हाइट डिस्चार्ज में गंध आने लगे या उसकी कंसिस्टेंसी में बदलाव नजर आए, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • मेनोपॉज के बाद किस तरह का डिस्चार्ज नॉर्मल होता है?

    मेनोपॉज के बाद डिस्चार्ज पानी जैसा पता या गाढ़ा होता है। कभी-कभी यह क्रीमी भी होता है। आपको बता दें कि मेनोपॉज के बाद डिस्चार्ज का रंग, गंध कई अन्य फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है। उन पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

Read Next

डिलीवरी के बाद कम हो जाती है सेक्सुअल इच्छा, बढ़ाने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2025 15:45 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 02, 2025 15:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 02, 2025 15:45 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 02, 2025 15:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content