Expert

वॉक करने से जुड़े इन 5 मिथकों पर ज्यादातर लोग करते हैं भरोसा, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

डेली वॉक से जुड़ी कई बातों पर लोग बिना सोचे-समझें भरोसा कर लेते हैं। जानें कुछ खास मिथक के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
वॉक करने से जुड़े इन 5 मिथकों पर ज्यादातर लोग करते हैं भरोसा, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

Myths and Facts About Walk: बचपन से हम कई कहीं-सुनी बातें सुनते आए होते हैं। कुछ बातें हमने अपने परिवार और समाज से सुनी होती है। लेकिन हर बात के पीछे का कारण पता होना जरूरी है। इसी तरह चलने-फिरने से जुड़ी कई बाते भी हमने हमेशा से सुनी होती है। जैसे चलने-फिरने से वजन कम नहीं होता है या वॉक करने से शरीर को फायदा नही होता है। लेकिन क्या यह सभी बाते सच होती हैं या महज मिथक है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि डाइट मंत्रा क्लिनिक से डायटिशियन कामिनी सिन्हा से। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।

1 (60)

जानें वॉक से जुड़े कुछ खास मिथक- Myths Related To Walk

वॉक करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है

वॉक से जुड़ा यह मिथक बिलकुल सच है। वॉक करने से शरीर की सभी मांसपेशियां काम करती हैं। इससे मसल्स सेल्स ब्लड स्ट्रीम से ब्लड ग्लूकोज सोखते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है और लॉन्ग टर्म में इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है। अगर खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक की जाए, तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।

वॉक करने से एंग्जायटी और डिप्रेशन ठीक होता है

कई लोग मानते हैं कि रोज वॉक करने से एंग्जायटी और डिप्रेशन की समस्या भी कम होती है। एक्सरसाइज हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन कोई भी एक्सरसाइज या वॉक करने से क्लिनिकल प्रॉब्लम ठीक नहीं होती हैं। ऐसे में सही ट्रीटमेंट और देखभाल दोनों जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें- ह‍िप्‍स की चर्बी घटाना है तो बदलें अपने चलने का तरीका, एक्सपर्ट से जानें फैट बर्न के लिए सही वॉकिंग तकनीक

तेज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है

इस बात पर अधिकतर लोग भरोसा करते हैं कि अगर तेज वॉक की जाए, तो इससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है। अगर आप कुछ देर रोज तेज वॉक करते हैं, तो इससे बॉडी को एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। लेकिन इस दौरान आपका पूरा फोकस वॉक करने पर ही होना चाहिए।

रोज वॉक करना जरूरी नहीं होता है

कई लोग सप्ताह में एक-दो बार वॉक करना भी सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। वॉक करना लो इंटेंसिटी एक्टिविटी है। इसलिए अगर आप रोज वॉक करते हैं, तो इससे सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। रोज वॉक करने से आपको वेट मेंटेन रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने और फिट रहने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद तेज वॉक करना चाहिए या धीरे-धीरे? एक्सपर्ट से

रनिंग करना वॉक करने से ज्यादा फायदेमंद है

जो लोग वेट लॉस जर्नी पर होते हैं उन्हें वॉक के बजाय रनिंग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप फैट लॉस कर रहे हैं, तो रनिंग ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन ओवरऑल हेल्थ के लिए वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है। वॉक करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है, हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, बोन हेल्थ इंप्रूव होती है और चोट लगने की संभावना भी कम होती है।

लेख में हमने कई मिथक के बारे में जाना, जिन्हें लोग सच मानते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने का सही समय और मौसम कौन-सा है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer