Doctor Verified

डिलीवरी के बाद रात में आता है ज्यादा पसीना, तो समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हाल ही मां बनने वाली महिलाओं को रात के समय अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती हैं। आगे जानते हैं इससे बचाव के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद रात में आता है ज्यादा पसीना, तो समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स


प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस दौरान पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी कई नए लक्षण महसूस हो सकते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को खुद के साथ ही बच्चे का भी पूरा ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिलाओं को रात के समय अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है। यह  समस्या महिलाओं की नींद में खलल डाल सकती है। जिसकी वजह से महिलाओं को पूरा दिन थकान व कमजोरी बनी रह सकती है। नींद पूरी न होने पर महिलाओं को किसी भी काम में मन नहीं लगता है और आलस बना रहता है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनोक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को रात में पसीना आने की समस्या क्यों होती है और इस समस्या से कैसे बचाव किया जा सकता है। 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को रात के समय पसीना क्यों आता है? 

डिलीवरी के बाद रात में पसीना आने की समस्या को पोस्टपार्टम हाइपरहाइड्रोसिस (postpartum hyperhidrosis) भी कहा जाता है। दरअसल, बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। इस वजह से महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान, महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल हाई होता है। डिलीवरी के बाद, इन हार्मोन का लेवल तेजी से कम होता है, जिससे शरीर प्रेग्नेंसी के दौरान जमा हुए एक्सट्रा फ्लूयड को बाहर निकाल देता है। इस प्रक्रिया के चलते अक्सर रात में पसीना आता है, जो कुछ महिलाओं के लिए काफी परेशान कर सकता है। 

pospartum night sweating

डिलीवरी के बाद रात को पसीना आने से कैसे बचाव करें 

सोने से पहले कमरे का ठंडा करें

रात को सोने से पहले आप कमरे का टेम्परेचर कम करने के लिए पहले से ही कूलर या एयर कंडीशनर चला लें। इससे कमरा पहले से ठंडा होगा और आपको समय पर नींद आ जाएगी। अगर कमरे में घुटन हो रही हो तो कुछ समय के लिए खिड़की खोल दें। 

सोने का एक समय निर्धारित करें 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को बच्चे को फीड कराने के चलते बार-बार उठना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद आपको एक स्लीप रूटिन को फॉलो करना चाहिए। इससे आपको सोते समय ज्यादा पेरशानी नहीं होगी। 

हाइड्रेटेड रहें 

डिलीवरी के बाद रात को पसीना अधिक आने से महिलाओं को डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। दिन के समय आप अलग-अलग ड्रिंक्स पी सकती हैं। बच्चे को फीड कराने के लिए आपको पर्याप्त तरल की आवश्यकता होती है। 

डाइट में करें बदलाव

यदि आपको डिलीवरी के बाद रात के समय पसीना अधिक आ रहा है तो ऐसे में आप डाइट में बदलाव कर सकती हैं। इस दौरान डाइट में जंक फूड, कैफीन, शराब आदि को शामिल न करें। इससे पसीना आने की समस्या ट्रिगर हो सकती है। ऐसे में आप संतुलित और पौष्टिक डाइट को फॉलो करें। 

हल्के और ढीले कपड़े पहनें 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को यदि रात को अधिक पसीना आता है तो उनको कॉटन के ढीले कपड़े पहनने चाहिए। इससे उनका पसीना सूखने में मदद मिलेगी और ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक पीना चाहिए गर्म पानी? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर दोबारा से नॉर्मल स्थिति में आ रहा होता है, ऐसे में कुछ बदलाव और उनकी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। इस दौरान आप घर की बुजुर्ग महिला के साथ अपनी समस्या को शेयर कर सकती हैं। वहीं, परेशानी ज्यादा हो तो आपको डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान एक्स-रे कराने से गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer