Doctor Verified

क्या बच्चों को चाय या कॉफी पिलानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Caffeine Effects On Baby: कुछ लोग बच्चों को बचपन से ही चाय या कॉफी देना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या यह सेफ हैं? आइये जानते हैं एक्सपर्ट से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों को चाय या कॉफी पिलानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय


Is Caffeine Good For Babies: भारत में कई लोगों की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ ही होती है। उन्हें कैफिन की इतनी आदत हो जाती है कि बिना चाय या कॉफी पिये उनके लिए बिस्तर से उठ पाना भी मुश्किल होता है।कई लोग बच्चों को लाड़ प्यार में चाय-कॉफी देना शुरु कर देते हैं। यही कारण है कि कई बच्चों को  बचपन से ही चाय-कॉफी पीने की आदत हो जाती है। लेकिन क्या बच्चों को चाय या कॉफी देना सेफ है। इस विषय पर खुलकर बात कर रहे हैं पीडियाट्रिशन डॉ अर्पित गुप्ता, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।

caffein for baby

क्या बच्चों को चाय-कॉफी देना सुरक्षित है - Caffeine Effects On Baby

चाय में कैफिन पाया जाता है, जो शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। वहीं बच्चों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें कोई भी पोषक तत्व पचाने में मुश्किल हो सकती हैं। बच्चों को रोज चाय-कॉफी देने ने उनके शरीर को आंतरिक रूप से काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देने से परहेज रखना चाहिए।

बच्चों के लिए चाय-कॉफी के नुकसान - Side Effects of Caffeine In Babies

डॉ अर्पित के मुताबिक बच्चों को चाय-कॉफी देना इन 5 समस्याओं का कारण बन सकता है।

पोषक तत्वों की रुकावट 

चाय और कॉफी में टैनिन और फाइटेट्स नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बच्चों के शरीर में कैल्शियम और आयरन जाने से रोकता है। इसके कारण बच्चों को अनिमिया यानी खून की कमी या हड्डियां कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़े- चाय और कॉफी, दोनों में क्या है सेहत के लिए ज्यादा हानिकारक?

मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान 

चाय और कॉफी में अधिक मात्रा में कैफिन पाया जाता है। कैफिन एक कंपाउंड है, जो शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके ज्यादा सेवन से बच्चों में नींद की कमी, बिहेवियर बदलाव, एंग्जायटी, मेंटल हेल्थ इशूज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

ग्रोथ में रुकावट

बच्चें की सही ग्रोथ के लिए पोषण और हेल्दी लाइफस्टाइल दोनों जरूरी है। चाय और कॉफी का सेवन पोषण रोकने और नींद न आने का कारण बन सकता है। जो परिणामस्वरूप बच्चों की ग्रोथ में रुकावट ला सकता है। 

पेट और दांतों की समस्या

चाय और कॉफी में कैफिन के साथ चीनी भी डाली जाती है। ये दोनों चीजें मिलकर चाय-कॉफी को एसिडिक बनाती हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कि गैस, अपच का कारण बन सकती हैं। वहीं इसका सेवन दांतों में दर्द, दांत में कीडा लगने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़े- Tea vs Coffee: चाय या कॉफी? जानें गैस और बदहजमी में किसे पीना है ज्यादा फायदेमंद

भूख बढ़ने का कारण

चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बच्चों मे भूख लगने की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण बच्चों को बार-बार भूख लग सकती है, जो एक्स्ट्रा कैलोरी लेने और वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। 

एक्सपर्ट के बताएं इन कारणों से आपको बच्चों को चाय-कॉफी देने से परहेज करना चाहिए। इसकी जगह आप बच्चों को फ्रूट, हेल्दी हॉट चॉकलेट, शेक और जूस दे सकते हैं। लेकिन कोई भी प्रोडक्ट चुनने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

Read Next

क्या बच्चों को दूध में बिस्किट मिलाकर खिलाना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer