Expert

ज्यादा चाय-कॉफी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Chai aur coffee peene ke nuksan: ज्यादा चाय कॉफी पीना सेहत को आंतरिक तौर पर नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में जानते हैं यह आयरन के अवशोषण को कैसे प्रभावित करता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा चाय-कॉफी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

 Chai aur coffee peene ke nuksan: क्या ज्यादा चाय कॉफी पीने से आयरन घटता है? अगर आपको इस बात पर भरोसा नहीं है फिर आपको इस बारे में जानना चाहिए। दरअसल, ज्यादा चाय और कॉफी पीना आपके मेटाबॉलिक रेट प्रभावित कर सकता है जिससे शरीर खाने के तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे आयरन की कमी होती है। लेकिन, क्यों होता है और इन दोनों के बीच क्या कनेक्शन है। आइए, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से विस्तार से। साथ ही जानेंगे कि शरीर में आयरन का अवशोषण कैसे बढ़ाएं।

क्या चाय और कॉफी आयरन के अवशोषण को प्रभावित करती हैं-Do tea and coffee affect iron absorption?

चाय और कॉफी का आयरन के अवशोषण पर प्रभाव पोषण विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच काफी दिलचस्पी का विषय रहा है। दोनों पेय पदार्थों में पॉलीफेनोल होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं जो आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं। यह आयरन का वह प्रकार है जो मुख्य रूप से पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। भोजन के साथ सेवन किए जाने पर, चाय और कॉफी आयरन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और जिससे शरीर खाने के पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता है, जिससे संभावित रूप से कमी हो सकती है, खासकर उन व्यक्तियों में जो अपने आयरन के सेवन के लिए पौधों के स्रोतों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि जो लोग अपने आयरन के स्तर के बारे में चिंतित हैं, उन्हें इन पेय पदार्थों के सेवन के समय पर विचार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या आयरन की कमी और थैलेसीमिया एक ही हैं? जानें क्या है इनके बीच अंतर

क्या ज्यादा चाय कॉफी पीने से आयरन कैसे घटता है?

चाय और कॉफी में पॉलीफेनॉल नॉन-हीम आयरन (non-heme iron absorption) से जुड़ते हैं, जिससे कुछ अघुलनशील कॉम्प्लेक्स तत्व बनकर तैयार होते हैं जिन्हें शरीर द्वारा अवशोषित नहीं किया जा सकता है। जो लोग वेजिटेरिन चीजों सें आयरन प्राप्त करते हैं उनका ज्यादा चाय और कॉफी लेना इनके अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा यह अवशोषण के प्रोसेस को पूरी तरह प्रभावित करने लगता है जिससे शरीर में सही से आयरन जमा नहीं हो पाता है और खून की कमी होने लगती है।

iron absorption

ब्लैक टी और ग्रीन टी की मदद लें

जबकि कॉफी के पॉलीफेनॉल आयरन अवशोषण को कम कर सकते है और दूध वाली चाय पूरे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, ऐसे में ग्रीन टी और ब्लैक टी ज्यादा फायदेमंद है। ब्लैक टी, जिसमें पॉलीफेनॉल की मात्रा अधिक होती है, ग्रीन टी की तुलना में आयरन अवशोषण पर अधिक प्रभाव डाल सकती है।

इसे भी पढ़ें: 1 से 5 साल तक के बच्चों को रोजाना कितने आयरन की जरूरत होती है, डॉक्टर से जानें

शरीर में आयरन का अवशोषण कैसे बढ़ाएं-How increase iron absorption

शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ाने के लिए सबसे पहले तो विटामिन सी का सेवन बढ़ा दें जिससे आयरन का अवशोषण बढ़ जाता है। इससे शरीर में आयरम लंबे समय तक बना रहता है जिससे खून की कमी नहीं होती। पहले तो आयरन बढ़ाने के लिए लोहे के बर्तन में खाना बनाकर खाएं। दूसरा, संतरा और मौसमी का सेवन बढ़ा दें जो कि आयरन के अवशोषण को बढ़ाने का काम करते हैं और फिर शरीर को आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों से हो सकती है शरीर में आयरन की कमी

इसके अलावा आपको चाय और कॉफी पीाने के समय और मात्रा में कमी लाने की जरूरत है। आपको पहले तो खाने के बीच में इसके सेवन से बचना चाहिए। दूसरा, आपको ज्यादा मात्रा में चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर के मेटाबॉलिज्म और प्रोसेस करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है इसलिए ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। साथ ही खाना खाने के तुरंत पहले और खाना के तुरंत बाद चाय और कॉफी के सेवन से बचें। साथ ही दिनभर में मात्र 1 से 2 कप ही चाय या कॉफी लें।

इससे ज्यादा इसके सेवन से बचें। इतना ही नहीं चाय और कॉफी पीने के अन्य नुकसान भी हैं जैसे कि आपको गैस की समस्या हो सकती है या डाइजेशन खराब हो सकता या पेट का पीएच बिगड़ सकता है। तो इन तमाम कारणों से चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

FAQ

  • चाय पीने से शरीर में क्या दिक्कत होती है?

    चाय पीने से शरीर में कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि सबसे पहले तो आपका पाचन क्रिया खराब हो सकता है। दूसरा, आपकी भूख मर सकती है और तीसरा यह आपके हार्मोनल हेल्थ को खराब कर सकता है। इसके अलावा यह शरीर में पित्त की समस्या का कारण बन सकता है और गैस व एसिडिटी की वजह बन सकता है। 
  • रोज-रोज चाय पीने से क्या होता है?

    रोज-रोज चाय पीने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपका पाचन क्रिया भी प्रभावित हो सकता है और लगातार गैस व एसिडिटी की समस्या बनी रह सकती है। इसके अलावा लत लगने पर यह आपके नर्व्स को भी प्रभावित कर सकता है।
  • क्या चाय छोड़ने से वजन कम होता है?

     चाय छोड़ने से मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है और आपकी नेचुरल भूख बढ़ सकती है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको शरीर में कैलोरी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसकी जगह आप वेट लॉस के लिए काली चाय या फिर ग्रीन टी लें।

 

 

 

Read Next

क्या आप जानते हैं कब्ज और दस्त एक साथ भी हो सकते हैं? जानें इसके कारण

Disclaimer

TAGS