Pomegranate Benefits For Fertility: शरीर में खून की कमी पूरी करन के अलावा अनार कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। बीमारी से दूर रहने और स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर अक्सर अनार डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। अनार एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत होते हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या अनार खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है? आपके इस सवाल का जवाब आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दिया है। डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने बताया कि, “अनार प्रजनन, गट हेल्थ, दिमाग और दिल के स्वास्थ्य में सुधार से लेकर त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होता है।” तो आइए जानते हैं प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में अनार किस तरह फायदेमंद होता है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अनार खाने के फायदे - Benefits of Eating Pomegranate To Increase Fertility in Hindi
- अनार स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक कामोत्तेजक है और स्पर्म की संख्या में सुधार करता है, जो महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए सर्वोत्तम फल होता है।
- अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। यह स्पर्म और एग सेल्स को नुकसान से बचाकर प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने का काम करते हैं।
- अनार ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो संभावित रूप से प्रजनन अंगों को लाभ पहुंचाने का काम करता है। बेहतर ब्लड फ्लो प्रजनन अंगों तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाता है, जिससे समग्र प्रजनन क्षमता बेहतर रहती है।
- अनार आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ा सकता है, जो ब्लड सेल्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
- अनार का सेवन आपके हार्मोनल संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए हार्मोनल संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है।
अनार खाने के अन्य स्वास्थ्य फायदे - Health Benefits of Eating Pomegranate in Hindi
- PCOS, बालों के झड़ने, मुंहासे और मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए अच्छा है।
- हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- अनार का कसैला स्वाद डायरिया, आईबीएस और अल्सरेटिव कोलाइटिस से राहत दिलाने में मदद करता है।
- यह दिमाग, प्रतिरक्षा और शारीरिक शक्ति में सुधार करता है।
- अनार मुक्त कणों को हटाता है, सेल्स को नुकसान से बचाता है और सूजन को कम करता है।
- यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
आप रोजाना एक कटोरी अनार दाने अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अनार के सेवन से प्रजनन क्षमता बेहतर रखने के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है, इसलिए बच्चों से बड़े सबको इसका सेवन करना चाहिए।
Image Credit: Freepik
Read Next
दही का हेल्दी विकल्प है कोकोनट और आलमंड मिल्क कर्ड जैसी ये 5 चीजें, एक्सपर्ट से जानें फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version