Expert

दही का हेल्दी विकल्प है कोकोनट और आलमंड मिल्क कर्ड जैसी ये 5 चीजें, एक्सपर्ट से जानें फायदे

क्‍या आपको दही से एलर्जी है या दही के पोषक तत्‍वों जैसा कुछ ढूंढ रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं दही के 5 हेल्‍दी व‍िकल्‍प। जानें इनके फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दही का हेल्दी विकल्प है कोकोनट और आलमंड मिल्क कर्ड जैसी ये 5 चीजें, एक्सपर्ट से जानें फायदे


Healthy Curd Substitutes in Hindi: दही हमारी डाइट का अहम ह‍िस्‍सा है। दही में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे कैल्‍श‍ियम, प्रोटीन, प्रोबायोट‍िक्‍स आद‍ि। हालांक‍ि कुछ लोगों को दही से एलर्जी होती है। वहीं कुछ लोग नॉन-डेयरी प्रोडक्‍ट का सेवन करना चाहते हैं। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में कुछ ऐसा चाह‍िए ज‍िसमें दही जैसे पोषक तत्‍व भी हों और शरीर के ल‍िए वह फायदेमंद भी हो। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, दही के 5 हेल्‍दी व‍िकल्‍प। इन व‍िकल्‍पों को बेझ‍िझक आप अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

coconut yogurt benefits

1. कोकोनट योगर्ट- Coconut Yoghurt

ज‍िन लोगों को डेयरी-फ्री डाइट लेना है, वह कोकोनट योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। इसे कोकोनट म‍िल्‍क से बनाया जाता है। इसमें प्रोबायोट‍िक्‍स के गुण मौजूद होते हैं। यह गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। कोकोनट योगर्ट में हेल्‍दी फैट्स, फाइबर और जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स व मिनरल्‍स पाए जाते हैं।              

2. ग्रीक योगर्ट- Greek Yoghurt

ग्रीक योगर्ट एक डेयरी उत्‍पाद है ज‍िसमें सेलेन‍ियम, व‍िटाम‍िन-बी12 जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। ज‍िन लोगों को हाई प्रोटीन डाइट लेना है, उनके ल‍िए ग्रीक योगर्ट एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ के ल‍िए ग्रीक योगर्ट फायदेमंद माना जाता है। ग्रीक योगर्ट में कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन-डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए भी ग्रीक योगर्ट फायदेमंद माना जाता है।            

3. सोया दही- Soy Yogurt

अगर दही से एलर्जी है, तो सोया दही का सेवन करें। यह लैक्टोज-फ्री भी है। यह एक तरह का प्‍लांट-बेस्‍ड प्रोटीन है। सोया दही में अमीनो एसिड और कई व‍िटाम‍िन्‍स व म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। गट हेल्‍थ के ल‍िए सोया दही फायदेमंद माना जाता है।  

4. आलमंड म‍िल्‍क योगर्ट- Almond Milk Yoghurt

almond milk curd benefits

आलमंड म‍िल्‍क योगर्ट को आलमंड म‍िल्‍क से बनाया जाता है। इसमें हेल्‍दी फैट्स पाए जाते हैं। आलमंड म‍िल्‍क योगर्ट में कैल्‍श‍ियम और व‍िटाम‍िन-डी जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। आलमंड म‍िल्‍क योगर्ट में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आलमंड म‍िल्‍क योगर्ट, हार्ट हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार

5. केफ‍िर- Kefir

केफ‍िर, दूध से बनने वाली एक फर्मेंटेड ड्र‍िंक है। इसे गाय के दूध से तैयार क‍िया जाता है। इसमें लैक्‍टोज पाया जाता है। केफ‍िर में प्रोबायोट‍िक गुण होते हैं। गट हेल्‍थ के ल‍िए केफ‍िर फायदेमंद माना जाता है। केफ‍िर में कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, तो इसे पीने से बचें।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

कच्ची या पकी हुई गाजर, एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version