दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन का कहना है कि रोजाना दोपहर के खाने में 1 कटोरी दही को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम या फिर कोई अन्य समस्या है, तो इस स्थिति में दही न खाएं। आइए विस्तार से जानते हैं दही खाने के फायदे, नुकसान और दही के प्रकार क्या हैं?
रोजाना दही खाने के फायदे ( Yogurt Health benefits)
रोजाना दही का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंच सकता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। साथ ही कई अन्य तरह की समस्या दूर हो सकती है। जैसे-
टॉप स्टोरीज़
- दही में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना दही को अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो यह दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है।
- यद हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन मौजूद होता है, जो हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।
- दही का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर हो सकती है।
- दही मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार करता है।
- यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, तो शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकता है।
- दही का सेवन करने से आपका भूख कंट्रोल में रहता है, तो वजन को घटाने में सहायक है।
- इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) से बचाव कर सतते हैं।
- पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए रोजाना दही का सेवन लाभकारी हो सकता है।
- प्रतिरक्षा प्रणाली को करे मजबूत रखने में दही फायदेमंद हो सकता है।
- संक्रमण से सुरक्षित रखने में दही लाभकारी हो सकता है।
दही के नुकसान ( Yogurt Side Effects )
दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना काफी कम होती है। लेकिन कुछ परस्थितियों में दही का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे-
- अगर सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर रात या शाम के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
- लैक्टोज असहिष्णुता (Lactose Intolerance ) से प्रभावित मरीजों को भी दही खाने से एलर्जी हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें पेट दर्द, उल्टी जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है।
- जिन लोगों को दूध से एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें भी रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के मरीजों को दही का सेवन कने से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं जैसे- रैशेज, सूजन, जलन हो सकती है।
- मोटापा और डायबिटीज के मरीजों को चीनी मिलाकर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
योगर्ट के प्रकार (Type of Curd )
मार्केट में आपको कई तरह की दही आसानी से मिल सकती है। हालांकि, आपके स्वास्थ्य के लिए लो फैट दही सबसे अधिक फायदेमंद माना जाती है। इसके अलावा केफिर, ग्रीक योगर्ट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं दही की कुछ अन्य वैरायटीज-
- लो फैट दही (Low fat Yogurt )
- ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt)
- केफिर (Kefir)
- फ्रोजन योगर्ट (Frozen Yogurt)
- स्काईर (Skyr)
दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में रोजाना दही का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में दही का सेवन करने से बचाव की आवश्यता होती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर ही दही का सेवन करे।