मुनक्का के बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, अत्यधिक मुनक्का के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आ जरूत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो यह मोटापा, डायबिटीज का भी कारण हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं मुनक्का के बीजों का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान -
1. मोटापा
मुनक्के का बीज अधिक मात्रा में खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसमें काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना काफी मात्रा में मुनक्का के बीजों का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। साथ ही इससे अन्य परेशानी भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें - रोज सुबह खाली पेट पिएं मुनक्का का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे
2. डायबिटीज होने का खतरा
मुनक्के के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज जैसी परेशानी होने का खतरा भी हो ससकता है। दरअसल, जब अंगूर सूख जाते, तो इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है। वहीं, बीजों में भी शुगर होने की संभावना होती है। ऐसे में मुनक्के के साथ इसके बीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
3. हृदय संबंधी परेशानी
मुनक्के के बीजों का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से दिल से संबंधित परेशानी हो सकती है। दरअसल, इसमें ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप मुनक्के के बीजों का काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा मुनक्के के बीजों का सेवन करने से फैटी लिवर की परेशानी भी हो सकती है।
4. पेट से जुड़ी समस्या
मुनक्के के बीज में कैलोरी और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। फाइबर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्वों को पचाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको पेट से जुड़ी परेशानी जैसे- गैस, एसिडिटी हो सकती है।
5. उल्टी की परेशानी
गर्भवती महिलाओं को शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए मुनक्का खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर महिलाएं मुनक्का के साथ इसके बीजों का सेवन अधिक मात्रा में करती हैं, तो उन्हें उल्टी और मतली की परेशानी तुलनात्मक रूप से बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि मनुक्का का सेवन बीजों को हटाकर करेँ।
इसे भी पढ़ें - मुनक्का के फायदे पुरुषों के लिए: मुनक्का खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका
मुनक्का के बीजों के फायदे (Munkka Seeds Benefits)
मुनक्का स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसके बीजों का सेवन करने से भी आपके शरीर को कुछ लाभ हो सकते हैं। हालांकि, सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। आइए जानते हैं मुनक्का के बीजों से सेहत को होने वाले कुछ लाभ के बारे में-
- आंखों के लिए लाभकारी
- स्किन की परेशानी करे दूर
- यौन दुर्बलता को दूर करने में प्रभावी
- बालों को रखे स्वस्थ
- हड्डियों के लिए लाभकारी
- दांतों को रखे स्वस्थ
- कब्ज रोगियों के लिए फायदेमंद
मुनक्का का बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में मुनक्का का सेवन करें। यह आपकी परेशानी को काफी ज्यादा बढ़ा सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version