क्या जुकाम में दही खा सकते हैं? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

सेहत के लिए दही का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या जुकाम होने पर दही खाना फायदेमंद है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या जुकाम में दही खा सकते हैं? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट


दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोग सर्दी-जुकाम होने पर दही खाना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या यह सही है? क्या हमें जुकाम में दही नहीं खाना चाहिए? दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक आहार है, जो वजन को घटाने में असरदार है। लेकिन सवाल यह है कि क्या जुकाम में दही खा सकते हैं? आइए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं इस बारे में-

क्या जुकाम में दही खा सकते है?

डायटीशियन बताती हैं कि जुकाम में आप दी खा सकते  हैं।  दरअसल, दही में लैक्टोबैसिलस पाया जाता है, जो प्रोबायोटिक और गुड बैक्टीरिया होता है। साथ ही यह एक फर्मेटेड आहार है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होता है। जुकाम या फिर सर्दी होने पर इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आहार का सेवन करने की सला ही जाती है। ऐसे में आप सर्दियों में जुकाम होने पर भी दही का सेवन कर सकते हैं। इसे आपको अपनी थाली में शामिल करना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि आप दही का सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, दही किस समय आप खा रहे हैं, इस बात का भी ध्यान रखें।  

जुकाम होने पर कब खाएं दही?

सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर आप दोपहर के समय दी खा सकते हैं। अगर आप रात में दही या दही से बनी किसी चीज का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। इससे अच्छा है आप दोपहर के समय दही का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें - बच्चों को दही खिलाने के 6 फायदे, कुछ नुकसान और खिलाने के दौरान जरूरी सावधानियां

दही में मौजूद पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, विटामिंस, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है। लैक्टोबैसिलस एक प्रोबाटिक आहार है, जो शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। दही एक किण्वित आहार है, जो विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर यह आपके लिए एक बेहतरीन आहार को सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि जुकाम होने पर हमेशा फ्रेश दही का सेवन करें। फ्रिज में रखे हुए दही का सेवन न करें। 

दही खाने के कुछ अन्य फायदे

पाचन को करे बेहतर

दही का सेवन न सिर्फ सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने में लाभकारी होता है। बल्कि यह शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करता है। इसके सेवन से एसिडिटी को रोका जा सकता है। वहीं, यह पाचन को सुधारने में असरकारी है। 

हड्डियों को करें मजबूत

हड्डियों को मजबूत करने में भी दही आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। दही में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों के घनत्व को बेहतर करता है। वहीं, दही में कम कैलोरी और लो फैट होता है, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकता है। 

स्किन के लिए बेहतर

दही के इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज होता है। यह स्किन के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। यह आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से ड्राई होने से बचाता है। इसके अलावा इसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानियों को दूर करने का गुण होता है। यह स्किन से मुंहासों को दूर करके आपकी सुंदरता को निखारता है। साथ ही चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाता है। 

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार मानसून में दही खाने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे मे

कैसे खाएं दही

दही और काली मिर्च

सर्दी-जुकाम होने पर आप दही और काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। दही में काली मिर्च और काला नमक मिक्स करके खाएं। यह आपको काफी स्वादिष्ट लग सकता है।

श्रीखंड 

अगर आप थोड़ा मीठा खाना चाहते हैं, तो श्रीखंड बनाकर भी खा सकते हैँ। इसके लिए गाढ़ी दही लें। इसमें थोड़ी सी चीनी मिक्स करेँ। अच्छे से दही को फेंटने के बाद इसमें थोड़े से अनार दाने मिक्स करेँ। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। 

जुकाम में दही का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, रात के समय दही का सेवन करने से बचें। साथ ही अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

Read Next

कुलफा साग खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें आसान रेसिपी

Disclaimer