Doctor Verified

बॉडी के लिए नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं ये 6 चीजें, जानें इनके बारे में

खानपान से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जो बॉडी के लिए नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं। एक्सपर्ट से जानें किस समस्या में किसे कैसे इस्तेमाल करना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी के लिए नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं ये 6 चीजें, जानें इनके बारे में


What are the Natural Pain Killer For Our Body: प्रकृति ने हमें औषधि के रूप में कई जड़ी-बूटियां दी हैं। ये जड़ी-बूटियां कई बीमारियों लिए रामबाण की तरह काम करती हैं। आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए भी केवल जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इन जड़ी-बूटियों में प्राकृतिक गुण होते हैं, जो किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करते हैं। कई समस्याओं में शरीर में दर्द और सूजन आ जाती हैं। ऐसे में भी प्राकृतिक चीजें दवा की तरह काम करती हैं। पीरियड्स पेन हो या घुटनों में दर्द, हमारी किचन में ही मौजूद कई चीजें इन समस्याओं से राहत देने में मदद करती हैं। ऐसी ही कई प्राकृतिक चीजों के बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉ ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।

01 (88)

अलग-अलग समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल पेन किलर- Things That Work as Natural Pain Killer For Body

पीरियड्स पेन- Periods Pain

कई लड़कियों के लिए पीरियड्स में होने वाले दर्द को झेल पाना मुश्किल होता है। इस दौरान पेट में दर्द और सूजन रहती है। ऐसे में अदरक की चाय पीना फायदेमंद होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। इससे दर्द कम होता है और यूट्रिन की मसल्स रिलैक्स होती है।

सिरदर्द- Headache

सिरदर्द होने पर आप पेपरमिंट ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको माथे के साइड में पेपरमिंट ऑयल इस्तेमाल करना है। इसमें पेन रिलीफ प्रोपर्टिज होती हैं, जो नर्व्स को रिलैक्स करने में मदद करती हैं। इसके इस्तेमाल से आपको सिर दर्द से जल्दी आराम मिलता है

मसल्स क्रैम्प्स- Muscles Cramps

कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या रहती है। मांसपेशियां कमजोर होने या पोषक तत्वों की कमी होने पर यह परेशानी हो सकती है। इस समस्या में राहत पाने के लिए आप एपसोम बॉथ ले सकते हैं। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और मांसपेशियों में दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए होता है दर्द? ये 5 टिप्स करेंगे आपकी मदद

पेट में दर्द- Stomach Pain

पेट के दर्द से जल्द राहत पाने के लिए आप पेपरमिंट टी पी सकते हैं। इससे पेट में एसिड कम होता है और जलन और दर्द से राहत मिलती है। पाचन संबंधिक सभी समस्याओं में पेपरमिंट टी फायदेमंद होती है।

शरीर में दर्द- Body Pain

बदन दर्द होने पर आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे शरीर के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। इसका सेवन आप रात में सोते समय पर कर सकते हैं। हल्दी वाले दूध में काली मिर्च डालकर पीने से जल्द आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- शरीर में अक्सर रहता है दर्द? डॉक्टर से जानें यह दर्द सामान्य है या गंभीर

दांतों में दर्द- Toothache

दांतों में दर्द होने पर लौंग का तेल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह बैक्टीरिया से लड़ने और दर्द कम करने में मदद करता है।

इन समस्याओं के लिए आप प्राकृतिक चीजों को नेचुरल पेन किलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको परेशानी लंबे समय से है, तो डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Isha Negi- SKIN | HAIR | PCOS | WEIGHTLOSS (@dr.isha.negi)

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें फायदे और तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version