चेहरे पर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती हैं ये 5 चीजें, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Natural Scrub For Skin: हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती हैं। इस लेख में जानें इन चीजों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती हैं ये 5 चीजें, जानें इस्तेमाल करने का तरीका


Homemade Scrub For Face In Hindi: चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब इस्तेमाल किया जाता है। स्क्रब लगाने से स्किन पोर्स खुल जाते हैं और स्किन सेल्स की सफाई हो पाती है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्क्रब में केमिकल्स पाए जाते हैं। जो कई लोगों की स्किन पर रिएक्शन भी करने लगते हैं। इनके बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं बरसों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे की चीजें। दरअसल, हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिन्हें हम नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए इस लेख में जानें इन चीजों के बारे में। 

natural scrub

चेहरे पर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती हैं ये चीजें- Things That Work As Natural Scrub On Face

चावल का आटा- Rice Flour

आप चावल के आटे को नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। चावल के आटे में एक्सफोलिएटिंग और स्किन व्हाइटनिंग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। स्क्रब के लिए 1 चम्मच आपको चावल के आटे को 2 चम्मच दूध के साथ मिलाना है। इसे 5 मिनट चेहरे पर मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें। 

बेसन- Gram Flour 

बेसन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने मे मदद करते हैं। साथ ही इसमें भी बारीक कण पाए जाते हैं जो स्किन को क्लीन करने में मदद करते हैं। बेसन को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन को 1 चम्मच दही के साथ मिलाएं। इससे 2 से 3 मिनट फेस मसाज करें और चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में लगाएं ये 4 नेचुरल फेस स्क्रब, डल और डैमेज स्किन से मिलेगा छुटकारा

कॉफी- Coffee

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सफाई करने में मदद करते हैं। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी को 1 चम्मच दही के साथ मिलाकर स्क्रब करें। 

ओटमील- Oatmeal

फेस स्क्रब बनाने के लिए ओटमील भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको 2 चम्मच ओट्स को दूध में भिगोकर रख देना है। सुबह इसे पीस लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें।

इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चीनी के ये 3 स्क्रब

संतरे का पाउडर- Orange Peel Powder

संतरे के छिलके के पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी मौजूद होते हैं, जो स्किन को क्लीन करने में मदद करते हैं। फेस स्क्रब बनाने के लिए आप 1 चम्मच संतरे का पाउडर 1 चम्मच दूध के साथ मिलाकर स्क्रब कर सकते हैं। 

इन चीजों को आप नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्किन इंफेक्शन या स्किन एलर्जी है, तो इनके इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें। अगर आप इनमें से कोई भी चीज पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पड़ सकते हैं। 

 

Read Next

Eye Lashes Extension: आईलैश एक्सटेंशन करवाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Disclaimer