स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों के चेहरे पर निखार दिखाई नहीं देता है। सैलून में होने वाले महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल भी होता है, जिनका स्किन पर बुरा प्रभाव भी हो सकता है। अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने चाहते हैं तो इसके लिए किचन में मौजूद चने की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर चने की दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है लेकिन अगर इसका इस्तेमाल स्किन पर किया जाए तो निखार भी मिलता है। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं ब्यूटिशियन आशू मैसी चने की दाल से घर में स्क्रब और फेस मास्क बनाने के तरीके बता रही हैं।
चने की दाल से घर में स्क्रब कैसे बनाएं? - How To Make Natural Scrub At Home
1. दही और चना दाल स्क्रब
डेड स्किन हटाने और मॉइश्चराइज करने के लिए आप घर में चने की दाल और दही के साथ स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 3 चम्मच चने की दाल को 5 घंटे के लिए भिगोना होगा। इसके बाद दाल को दरदरा पीसें और फिर इसमें 1 चम्मच ताजा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के-हल्के मसाज करें और 15-20 मिनट के बाद ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
2. नींबू और चना दाल स्क्रब
जिन लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे हैं उनके लिए चने की दाल और नींबू के बना स्क्रब फायदा करेगा। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच चने की दाल को दरदरा पीसना होगा। इसके बाद इस दाल में 1 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। चने की दाल और नींबू के इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। नींबू में मौजूद विटामिन सी से स्किन पर निखार आएगा।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक, ग्लो और सॉफ्टनेस भी बढ़ेगी
चना दाल से फेस मास्क कैसे बनाएं? - How To Make Face Mask With Chana dal
1. रूखी स्किन के लिए आपको चने की दाल और शहद से बना फेस मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। इस फेस मास्क बनाने के लिए आपको 3 चम्मच चने की दाल को 5 घंटे के लिए भिगोकर महीन पीसना होगा। चने की दाल के पेस्ट में आधा चम्मच शहर और आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर मिलाकर फेस मास्क का पेस्ट तैयार करें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ताजे पानी से साफ करें। यह मास्क स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है, साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स से स्किन हेल्दी भी होती है।
2. चेहरे की दाग-धब्बे कम करने के लिए आलू के साथ चने की दाल का फेस मास्क तैयार करना चाहिए। इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चने की दाल का पाउडर, 4 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच दूध चाहिए होगा। सभी सामग्री को साथ में मिलाकर फेस मास्क का पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। समय पूरा होने पर ताजे पानी से चेहरा साफ करें।
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए इन स्क्रब और मास्क को नियमित रूप से इस्तेमाल करें। यह बाजार में उपलब्ध केमिकल भरे प्रोडक्ट्स के मुकाबले सस्ते और प्राकृतिक विकल्प हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version