Causes Of Headache After Miscarriage In Hindi: प्रेग्नेंसी और अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोचकर ही महिलाएं खुशी से भर जाती हैं। इस दुनिया में बच्चे के आने से पहले ही मां बन जाती है और उसके लिए तरह-तरह के सपने बुनती है। यही नहीं, वह अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इसके बावजूद कुछ महिलाओं के साथ मिसकैरेज जैसी दुर्घटना घट जाती है। ऐसा एक्सीडेंट या हेल्थ इश्यूज की वजह से हो सकता है। इस तरह की कंडीशन आने पर महिला को इमिडियट ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। मिसकैरेज इतना रिस्की होता है कि अगर समय रहते महिला को मेडिकल हेल्प न मिले, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। बहरहाल, कई बार देखने में आता है कि मिसकैरेज के बाद महिला को किसी न किसी तरह के हेल्थ इश्यूज परेशान करने लगते हैं। इसमें एक सिरदर्द की शिकायत भी शामिल है। आइए, जानते हैं कि मिसकैरेज के बाद महिलाओं को सिरदर्द की शिकात क्यों होती है? और ऐसा होने पर क्या किया जा सकता है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
मिसकैरेज के बाद सिरदर्द की शिकायत होने के कारण- What Causes Of Headache After Miscarriage In Hindi
हार्मोनल बदलाव
मिसकैरेज होने की वजह से महिला के शरीर में अचानक कई गंभीर और बड़े बदलाव होते हैं। खासकर, उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से कम होने लगता है। इसकी वजह से अन्य हार्मोनों में भी असंतुलन देखा जा सकता है। इस तरह की स्थिति के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा इसलिए क्योंकि माइग्रेन हार्मोनल बदलाव के प्रति संवेदनशील होता है। हार्मोनल बदलाव के कारण माइग्रेन का पेन ट्रिगर हो सकता है। इसलिए, सिरदर्द की समस्या बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें: Postpartum Headache: डिलीवरी के बाद इन 5 कारणों से हो सकता है सिरदर्द, जानें बचाव के उपाय
स्ट्रेस का बढ़ना
महिलाओं के लिए मिसकैरेज किसी भी स्थिति में महिलाओं के लिए स्वीकार्य नहीं होती है। ऐसे में जब भी किसी महिला के साथ यह दुर्घटना घटती है, तो वह न सिर्फ परेशान हो जाती हैं बल्कि तनाव और स्ट्रेस से घिर जाती हैं। कुछ महिलाएं तो डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं। अक्सर लंबे समय तक चिंता करने के कारण महिलाओं को मिसकैरेज होने के बाद सिरदर्द की शिकायत होने लगती है।
पर्याप्त नींद न लेना
मिसकैरेज महिला को मानसिक-शारीरिक रूप से तोड़ देती है। ऐसी स्थिति में अक्सर महिला को रात-रात भर नींद नहीं आती है। जब महिला सही से नींद नहीं लेती है, तो इससे उनकी रिकवरी प्रभावित होती है। यही स्थिति उनके लिए सिरदर्द का कारण बन जाती है। वैसे भी पर्याप्त नींद न लेने के कारण महिला का शरीर कमजोर हो जाता है। कमजोरी भी कई बार सिरदर्द कइ वजह बनती है।
इसे भी पढ़ें: गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद होने वाली परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकते हैं ये 6 घरेलू उपाय
मेडिकल ट्रीटमेंट
मिसकैरेज के बाद महिला को प्रॉपर ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। इस दौरान महिला को कई तरह के इंजेक्शन और मेडिसिन लेने पड़ते हैं। कभी-कभी ट्रीटमेंट के दौरान हो रहे पेन के कारण भी सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि, ऐसा होने पर महिला को तुरंत सिरदर्द का इलाज किया जाता है। डॉक्टर इस संबंध में काफी कॉन्शस रहते हैं और महिला को प्रॉपर ट्रीटमेंट देते हैं।
मिसकैरेज के बाद हो रहे सिरदर्द से कैसे निपटें- How To Treat Headache After Miscarriage In Hindi
मिसकैरेज के बाद हो रहे सिरदर्द से निपटने के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं-
- सिरदर्द की दवा लें। इस बारे में पहले डॉक्टर की सलाह ले लें। वे आपको अपनी हेल्थ कंडीशन के अनुसार दवा की सही डोज मेंशन कर सकते हैं।
- मिसकैरेज के बाद रिकवरी में समय लगता है। इसलिए, महिलाओं को चाहिए कि इस दौरान पूरा रेस्ट करें। रेस्ट करने से भी सिरदर्द की शिकायत दूर होती है।
- सिरदर्द की परेशानी होने पर खुद को हाइड्रेट रखना न भूलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे भी सिरदर्द की समस्या कम होती है।
- मिसकैरेज के बाद महिलाओं को अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसी किसी चीज का सेवन न करें, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती हैं। इसके बजाय, हेल्दी डाइट लें। इससे रिकवरी दर बढ़ेगी और सिरदर्द की समस्या भी कम होगी।
All Image Credit: Freepik