Doctor Verified

मिसकैरेज के बाद हो रहा है पीठ में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण और बचाव

मिसकैरेज के बाद गर्भाशय संकुचन के कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में रेस्ट करें और समय अनुसार डॉक्टर की दी हुई मेडिसिन लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज के बाद हो रहा है पीठ में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण और बचाव


मिसकैरेज के बाद हो रहे पीठ दर्द का कारण- Causes Of Back Pain After Miscarriage In Hindi

Causes Of Back Pain After Miscarriage In Hindi

वैसे तो मिसकैरेज के बाद महिलाओं का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में महिला की बॉडी प्रॉपर रिकवरी करे, इसके लिए महिला को रेस्ट करना चाहिए और खानपान का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। यही नहीं, मिसकैरेज होने के बाद कई दिनों महिला को एक्सरसाइज या हैवी काम नहीं करना चाहिए, जिससे उनकी हेल्थ पर निगेटिव असर पड़ सकता हे। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि मसकैरज के बाद हो रहे पीठ दर्द का क्या कारण होता है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि मिसकैरेज यानी गर्भपात के बाद महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। दरअसल, गर्भपात के बाद गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन होने के कारण महिलाओं को पीठ में दर्द की की दिक्कत होती है। इसे हम गर्भाशय संकुचन के नाम से जानते हैं। यह दर्द कुछ हद तक पीरियड्स क्रैंप्स की तरह होता है। यह दर्द सामान्य, हल्का और तीव्र हो सकता है। सामान्यतः पीठ के निचले हिस्से में यह दर्द महसूस होता है। आपको बता दें कि यह दर्द दो सप्ताह या इससे ज्यादा समय तक रह सकता है। समय के साथ-साथ दर्द ठीक भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात के बाद हो रही है पेट और पीठ दर्द की समस्या? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

मिसकैरेज के बाद हो रहे पीठ दर्द से कैसे छुटकारा पाएं- Prevention Tips Of Back Pain After Miscarriage In Hindi

Prevention Tips Of Back Pain After Miscarriage In Hindi

हीटिंग पैड का उपयोग करें

किसी भी तरह के पीठ दर्द से राहत पाने के लिए आप हीटिंग पैड का उपयोग कर सकती हैं। इससे मिसकैरेज के बाद हो रहे पीठ दर्द से भी आराम मिलता है। दरअसल, हीटिंग पैड की वजह से मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। इस तरह, दर्द से आरा मिलने लगता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद जटिलताएं बढ़ने पर नजर आते हैं ये 4 संकेत, बरतें जरूरी सावधानी

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर मिसकैरेज के बाद लंबे समय तक पीठ दर्द की समस्या बनी रहे, तो इसकी अनदेखी न करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें। अपनी समस्या बताएं। वह आपको कुछ मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। उन्हें समय अनुसार लेती रहें। तुरंत फर्क नजर आने लगेगा।

पर्याप्त रेस्ट करें

मिसकैरज कोई छोटी घटना नहीं है। यह महिला के शरीर में काफी उथल-पुथल मचा सकती है। इसकी वजह से हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, शरीर कमजोर हो जाता है और मानसिक रूप से भी महिला काफी परेशान रहने लगती है। वहीं, अगर पीठ का दर्द बना हुआ है, तो ऐसे में रेस्ट करना न भूलें। जितना ज्यादा करेंगी, रिकवरी दर बढ़ेगी और पीठ दर्द भी दूर होगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या PCOS वाली महिलाओं के लिए रागी का सेवन करना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer