Doctor Verified

मिसकैरेज के बाद क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान

अक्सर कई महिलाएं मिसकैरेज के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान होती हैं, लेकिन ऐसा क्यों होता है और बालों को झड़ने से कैसे रोकें? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं विस्तार में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज के बाद क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान


What Causes Hair Fall After Miscarriage in Hindi: मिसकैरेज यानी गर्भपात हर महिला के लिए दुख की घड़ी होती है। इससे न कि सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी महिलाओं को गहरा सदमा लगता है। हालांकि, इस अनुभव से महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसमें एक है बालों का झड़ना। अक्सर कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि मिसकैरेज के बाद उनके बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है और बाल झड़ने की समस्या से कैसे निपटा जाए? इस विषय पर हमने दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. ऋषि पराशर (Dr. Rishi Parashar, Chairperson, Dermatologist Sir Ganga Ram Hospital, Delhi) से विस्तार में बात की। आइए जानते हैं बाल झड़ने के कारण और समाधान।

गर्भपात के बाद बाल झड़ने की वजह-Causes of hair loss after miscarriage

मिसकैरेज के बाद महिलाओं के बाल झड़ना कई कारणों की वजह से हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर ऐसे कौन-से कारण हैं?

1. हार्मोनल बदलाव

जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उस दौरान महिलाओं के शरीर में दो मुख्य हार्मोन, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर उनके शरीर में अधिक हो जाता है। जब मिसकैरेज होता है, तो इन्ही दोनों हार्मोन का स्तर तेजी से नीचे गिरता है, जो महिलाओं के शरीर को झटका दे देता है, जिसकी वजह से टेलोजन एफ्लुवियम नाम की बीमारी हो जाती है। इसका मतलब है अस्थायी रूप से बालों का झड़ना। हालांकि, यह तुरंत नहीं होता। मिसकैरेज के बाद या बच्चे के जन्म देने के 3 महीने बाद यह प्रक्रिया होती है और धीरे-धीरे महिलाओं के काफी बाल झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Miscarriage Myths: मिसकैरेज से जुड़े इन 7 मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

2. तनाव

रिपोर्ट के अनुसार, मिसकैरेज की वजह से महिलाओं में पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की समस्या ज्यादा देखी गई है। यह एक मानसिक स्थिति है जो कि किसी दर्दनाक घटना के बाद किसी को भी हो सकती है। इस स्थिति से अक्सर महिलाएं गुजरती हैं, जिससे उन्हें बार-बार बुरे सपने आते हैं, चिड़चिड़ापन होता है और नींद की समस्याएं हो सकती हैं। यह बाल झड़ने का कारण बन सकता है।

depresion

  • टेलोजन एफ्लुवियम
  • एलोपेसिया एरीटा
  • ट्रिकोटिलोमेनिया

मिसकैरेज के बाद एलोपेसिया एरीटा की वजह से महिलाओं के बाल झड़ने के कारण हो सकते हैं। दरअसल, ये समस्याएं टेलोजन एफ्लुवियम, एलोपेसिया एरीटा और ट्रिकोटिलोमेनिया बालों के झड़ने से संबंधित हैं।

3. एनीमिया

मिसकैरेज के कारण महिलाओं को बहुत अधिक ब्लीडिंग होती है, उनका खून बह जाता है। इतना ही नहीं, मिसकैरेज के बाद लगभग दो हफ्तों तक महिलाओं को ब्लीडिंग होती रहती है, जिसके कारण महिलाओं का बहुत खून बह जाता है और उनमें खून की मात्रा कम हो जाती है। मिसकैरेज के बाद बाल झड़ने का यह भी एक कारण हो सकता है।

मिसकैरेज के बाद कितने समय तक बाल झड़ते हैं-How Long Does Hair Loss After Miscarriage?

यह सभी महिलाओं की अलग-अलग स्थिति पर निर्भर करता है। अगर किसी के टेलोजन एफ्लुवियम की वजह से बाल झड़ रहे हैं, तो यह 3 से 6 महीने से ज्यादा नहीं होता। अगर एलोपेसिया एरीटा की स्थिति है, तो 1 साल तक बाल झड़ सकते हैं। हालांकि, एक बार बाल झड़ना शुरू हो जाएं, तो यह कई महीनों तक चल सकता है।

hair loss

बालों का झड़ना कैसे रोकें-How to Stop Hair Loss After Miscarriage?

मिसकैरेज के बाद बालों के झड़ने की समस्या को तुरंत नहीं रोका जा सकता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर उन्हें कम जरूर किया जा सकता है।

सही डाइट को अपनाएं।

बालों की सही ग्रोथ के लिए सही आहार लेना भी बहुत जरूरी है, इसलिए जरूरी है कि विटामिन, खनिज और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करें। अब इनसे भरपूर भोजन में अंडे, दाल, पनीर, पालक, अनाज, फल और सब्जियां शामिल हैं। सभी महिलाएं जो मिसकैरेज के बाद बाल झड़ने की स्थिति से गुजर रही हैं, उन्हें अपनी डाइट को बेहतर बनाना चाहिए।

हाइड्रेट रहें।

मिसकैरेज की वजह से महिलाएं कई परेशानियों से गुजरती हैं, इसलिए बालों का झड़ना जैसी स्थिति भी बन जाती है। महिलाओं को हाइड्रेट रहना जरूरी है, खूब पानी पिएं, क्योंकि कई बार होता है पानी की कमी से भी बाल रूखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट कैसे कम करें? बता रहे हैं डॉक्टर ये 4 टिप्स

व्यायाम और मेडिटेट करें।

मिसकैरेज के बाद महिलाएं PTSD जैसी मानसिक स्थिति से गुजरती हैं, इसलिए जरूरी है कि तनाव कम लें। चिंता और स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें और व्यायाम करें। व्यायाम से न कि सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। साथ ही अपनी सांसों पर ध्यान दें, ध्यान करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और बालों के झड़ने की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

निष्कर्ष
मिसकैरेज के बाद अक्सर महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, मिसकैरेज से महिलाओं को न कि सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी गहरा सदमा लगता है। गर्भावस्था के दौरान, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं, लेकिन मिसकैरेज के बाद इन हार्मोन के स्तर में अचानक गिरावट आती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। मिसकैरेज के बाद बाल झड़ना एक अस्थायी समस्या है, और आमतौर पर कुछ महीनों में अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि, यदि बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या अन्य लक्षण भी हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

FAQ

  • गर्भपात के बाद बालों का झड़ना कैसे रोकें?

    आपको स्वस्थ आहार लेने की जरूरत है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके भोजन में सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद हों। 
  • क्या गर्भपात के बाद बाल झड़ना सामान्य है?

    ज्यादातर महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं, क्योंकि गर्भपात के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसके कारण बाल झड़ सकते हैं।
  • ऐसा क्या खाएं जिससे बाल झड़ना बंद हो जाए?

    बालों का झड़ना अचानक बंद नहीं हो सकता, लेकिन धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि अपनी डाइट का भी ध्यान रखना जरूरी है, अपने भोजन में दालें, अंडे, फल और सब्जियां आदि शामिल करें, यानी कि वही विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर आहार लें। 

 

 

 

Read Next

सफेद डिस्चार्ज में चावल के पानी पीने के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS