Fri Sep 11, 2026 | 08:32 PM IST

Doctor Verified

अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई बच्चे का बोलना शुरू करने पर मां के बाल झड़ने लगते हैं? जानें वैज्ञानिक कारण

हमारे समाज में बालों के झड़ने की समस्या को बच्चे के बोलने से जोड़ा जाता है। यानी जब बच्चा बोलना शुरू करता है, तो मां के बाल झड़ने लगते हैं। जानें इस मिथ के पीछे के कारण-

Hair Fall When Baby Starts Speaking: प्रेग्नेंसी के दौरान ही नहीं, बच्चे को जन्म देने के बाद (After Delivery) भी महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के बाद अधिकतर महिलाएं त्वचा, बालों और सेहत से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहती हैं। कोई महिला त्वचा पर दाग-धब्बों से परेशान रहती है, तो कोई हेयर फॉल से जूझ रही होती है। वैसे तो हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन हमारे समाज में बालों के झड़ने की समस्या को बच्चे के बोलने से जोड़ा जाता है। यानी जब बच्चा बोलना शुरू करता है, तो मां के बाल झड़ने लगते हैं। समाज में एक मिथ काफी प्रसिद्ध है, जिसे अधिकतर माताएं और महिलाएं सच मानती हैं। 

अगर किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और उसका हेयर फॉल हो रहा है, तो उसे बच्चे के बोलने से जोड़ दिया जाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं हेयर फॉल को नजरअंदाज कर देती हैं। फिर धीरे-धीरे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। कुछ मामलों में यह किसी एक जगह पर गंजेपन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में महिलाओं को डिलीवरी के बाद अपने बालों की खास देखभाल जरूर करनी चाहिए। आज भी कई नई माताएं इस मिथ पर यकीन कर लेती हैं। आपको बता दें कि हमारे समाज में इसी तरह के कई मिथ या अंधविश्वास फैले हुए हैं। इसलिए, सेहत और खानपान से जुड़े ऐसे ही मिथकों और अंधविश्वास के पीछे छिपे साइंस के बारे में बताने के लिए ओन्लीमायहेल्थ "अंधविश्वास या साइंस" सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आपको ऐसे ही अंधविश्वासों से जुड़े साइंस और वैज्ञानिक तथ्य बताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज इस सीरीज में सी.के. बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रुबेन भसीन पासी से जानते हैं कि क्या वाकई बच्चे का बोलना शुरू करने पर मां के बाल झड़ने लगते हैं? यानी मां बनने के बाद बाल झड़ने के कारणों के बारे में विस्तार से जानेंगे-

बच्चे का बोलना शुरू करने पर मां के बाल क्यों झड़ने लगते हैं?

डॉ. रुबेन भसीन पासी बताती हैं, 'जन्म देने के बाद, हर माता-पिता अपने बच्चे की पहली आवाज सुनने के लिए बेचैन रहते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, मां की कठिनाइयां बढ़ने लगती हैं। इस दौरान महिलाओं को हेयर फॉल का सामना भी करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।'

1. हार्मोनल बदलाव

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में बाल लंबे और घने होने लगते हैं। फिर जब डिलीवरी के बाद हार्मोन का स्तर सामान्य होता है, तो हेयर फॉल होने लगता है। दरअसल, डिलीवरी के 3-6 महीने बाद हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है। इसी दौरान बच्चा भी बोलना शुरू करता है। ऐसे में आपको हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। 

2.  पोषक तत्वों की कमी

जन्म देने के बाद मां का सारा ध्यान अपने बच्चे पर ही रहता है। ऐसे में वह अपनी डाइट का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शरीर में विटामिन डी, फैटी एसिड, आयरन और जिंक की कमी होने की वजह से हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। 

3. थायराइड

कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड हो जाता है। डिलीवरी के बाद हाइपरथायराइडिज्म या हाइपोथायराइडिज्म के कारण भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। थायराइड की समस्या के कारण महिलाओं को थकावट भी हो सकती है। वहीं, वजन और मूड में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

hair fall causes

4. स्ट्रेस या चिंता

डिलीवरी के बाद महिलाओं को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझना पड़ता है। तनाव, चिंता, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के कारण भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। यानी बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को स्ट्रेस से जूझना पड़ता है और इसकी वजह से बाल झड़ सकते हैं। 

5. नींद की कमी

मां बनने के बाद सोने और उठने का समय, बच्चे की नींद पर निर्भर करता है। कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो रात में सोते नहीं है। इसकी वजह से माताओं की भी पूरी-पूरी रात जागे रहना पड़ता है। ऐसे में नींद की कमी होने लगती है। नींद की कमी होने की वजह से भी बच्चे के जन्म के बाद माताओं के बाल झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितने बाल झड़ना सामान्य है? एक्सपर्ट से जानें 

बालों के झड़ने से बचने के लिए माताएं क्या करें?

  • बालों के झड़ने से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स जरूर शामिल करें। 
  • हेयर फॉल को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • साथ ही, बालों की देखभाल भी अच्छी तरह से करें। बालों पर माइल्ड शैंपू या कंडीशनर का उपयोग करें। 
  • स्ट्रेस फ्री रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

अगर मां बनने के बाद आपके भी बाल झड़ रहे हैं, तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। साथ ही, अगर हेयर फॉल की समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। 

Read Next

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को चिया सीड्स खाना चाहिए या नहीं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2024 16:58 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content