Doctor Verified

मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट कैसे कम करें? बता रहे हैं डॉक्टर ये 4 टिप्स

Pregnancy Weight Kaise Kam Kare: मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट लॉस कम करने के लिए जीवनशैली में जरूरी बदलाव करें, डाइट हेल्दी लें और एक्सरसाइज करना न भूलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट कैसे कम करें? बता रहे हैं डॉक्टर ये 4 टिप्स


How To Lose Pregnancy Weight After Miscarriage In Hindi: मिसकैरेज अपने आप में बहुत ही बुरी दुर्घटना है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कई परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं, जिससे मिसकैरेज हो जाते हैं। जैसे भ्रूण में क्रोमोसोमल एब्नॉर्मेलिटी, गर्भवती महिला का स्वास्थ्य खराब होना और लाइफस्टाइल से जुड़ी बुरी आदतें आदि। बहरहाल, मिसकैरेज के बाद महिलाओं को अक्सर वेट गेन से जूझना पड़ता है। ऐसा हार्मोनल बदलाव और इमोशनल स्ट्रेस और बुरे फूड हैबिट्स की वजह से होता है। खैर, अगर आप चाहती हैं कि मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट कम करना है, तो इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी वेट कैसे कम करें?- Tips To Lose Pregnancy Weight After Miscarriage In Hindi

how to lose pregnancy weight after miscarriage 01 (7)

डाइट का रखें ध्यान

मिसकैरेज के बाद कई महिलाएं गहरे स्ट्रेस में चली जाती हैं। वे खुद को एंगेज रखने के लिए इमोशनल ईटिंग करने लगती हैं। यह आदत वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं बैलेंस्ड डाइट पर फोकस करें। उन्हें इमोशनल ईटिंग से बचना चाहिए। हेल्दी डाइट में उनके लिए लीन प्रोटीन, सब्जियां, मौसमी फल आदि का सेवन करना अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा, वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए उन्हें विटामिन-सी और आयरन बेस्ड फूड भी डाइट में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात (मिसकैरिज) के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए? डॉक्टर से जानें इस दौरान जरूरी सावधानियां

छोटे-छोटे मील लें

इमोशनल ईटिंग के दौरान न सिर्फ महिलाएं अनहेल्दी चीजें खाती हैं, बल्कि ओवर ईटिंग भी कर बैठती हैं। यहां तक कि हर मील के बीच टाइम गैप भी कम होता है। महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे वजन तेजी से बढ़ता है। इस स्थिति से बचना है, तो महिलाओं को छोटे-छोटे मील लेने चाहिए और बार-बार खाना चाहिए। जैसे दिन में तीन मील हैवी लें और दो बार स्नैक्स खाएं। स्नैक्स में हेल्दी चीजों को चुनें। जैसे नट्स, सीड्स आदि और फल आदि। इस तरह के मील लेने से वजन को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।

फिजिकली एक्टिव रहें

मिसकैरेज के बाद महिलाएं काफी स्ट्रेस में रहने लगती हैं। ऐसे में वे घर से बाहर निकलना तक बंद कर देती है। जब फिजिकली एक्टिविटी में कमी आती है, तो इसकी वजह से वजन बढ़ना एक कॉमन समस्या देखने को मिल सकती है। ध्यान रखें कि मोटापा कई अन्य बीमारियों को कारण बन सकता है। ऐसा न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप फिजिकल एक्टिविटी पर गौर करें। अगर आपकी रिकवरी हो गई है, डॉक्टर की सलाह पर वर्कआउट करें। शुरुआती दिनों में हल्की एक्सरसाइज करें और जैसे-जैसे समय बीते, आपको इसकी इंटेंसिटी बढ़ानी चाहिए।

इसे भी पढें: डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्यों होती है गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज की समस्या, डॉक्टर से जानें इसके बचाव का तरीका

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें

मिसकैरेज के बाद महिलाओं को अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब तक उनकी मेंटल हेल्थ सही नहीं होगी, तब तक उनकी फिजिकल हेल्थ में भी सुधार नहीं होगा। अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए एक्सपर्ट की मदद लें। वह आपकी कांउसलिंग करेंगे और स्ट्रेस से उबरने में मदद करेंगे। मेंटल में सुधार आते ही, फिजिकल हेल्थ भी बेहतर होने लगेगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • डिलीवरी के बाद लटका हुआ पेट कैसे कम करें?

    डिलीवरी के बाद लटका अक्सर महिलाओं का पेट लटक जाता है, क्योंकि शरीर के कुछ हिस्सों में फैट बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी वेट लॉस कर सकते हैं, जैसे नियमित रूप से योगा करें, सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं आदि।
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें?

    सिजेरियन डिलीवरी के बाद भी कई महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, एक्सरसाइज की कमी और डाइट में बदलाव। सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बॉडी रिकवरी के बाद रेगुलर एक्सरसाइज करें और डाइट में जरूरी बदलाव करें।
  • मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी कब होती है?

    मिसकैरेज के बाद आप फिजिकली और मेंटली तैयार हों, उसके बाद कंसीव कर सकती हैं। हालांकि, यह ध्यान देना होगा कि आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या तो नहीं है। अगर समय पर पीरियड्स हो रहे हैं और ऑव्यूलेशन पीरियड भी सामान्य है, तो संभवतः कंसीव करने में दिक्कत नहीं आएगी।

 

 

 

Read Next

पीरियड्स से पहले पेट क्यों खराब हो जाता है? डॉक्टर ने बताया कारण

Disclaimer