मानसून अपने साथ नमी, उमस और इंफेक्शन की संभावना बढ़ाकर लाता है। ऐसे मौसम में अगर पीरियड्स हाइजीन का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो वजाइनल इंफेक्शन (Vaginal Infection), यूरिन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन और स्किन रैशेज का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के दौरान कपड़े जल्दी नहीं सूखते और नमी भी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर सैनिटरी नैपकिन समय पर न बदले जाएं, या गंदे हाथों से उन्हें टच किया जाए, तो बैक्टीरियल इंफेक्शन फैल सकता है। इसके अलावा, मानसून में महिलाओं को पहले से ही कई तरह की समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, पीठ दर्द और थकान का सामना करना पड़ता है, ऐसे में स्वच्छता में की गई लापरवाही स्थिति को और खराब बना सकती है। आइए जानते हैं वे 5 बड़ी गलतियां जो अक्सर मानसून में पीरियड्स के दौरान महिलाएं करती हैं और जिनसे बचना जरूरी है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्पिटल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
1. गीले अंडरगारमेंट पहनना- Wearing Wet Undergarments
मानसून में कपड़े जल्दी सूखते नहीं, इसलिए कई महिलाएं हल्के गीले या पूरी तरह सूखे बिना अंडरगारमेंट पहन लेती हैं। यह सबसे आम और खतरनाक गलती है। गीले कपड़े त्वचा में नमी बनाए रखते हैं, जो यीस्ट और फंगल इंफेक्शन के लिए अनुकूल वातावरण बनाते हैं। खासकर पीरियड्स के दौरान योनि क्षेत्र में अतिरिक्त नमी, बैक्टीरिया के पनपने का कारण बन सकती है। इसलिए हमेशा सूखे, कॉटन और साफ अंडरगारमेंट पहनें।
इसे भी पढ़ें- हर महीने देरी से आते हैं पीरियड! हो सकते हैं ये 5 कारण
2. पैड या टैम्पॉन देर से बदलना- Not Changing Pad or Tampon on Time
मानसून में वातावरण की नमी के कारण पसीना या पैड का गीलापन जल्दी हो सकता है। ऐसे में अगर आप 4-6 घंटे में अपना सैनिटरी नैपकिन या टैम्पॉन नहीं बदलती हैं, तो इससे इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। देर से पैड बदलने से दुर्गंध, वजाइनल एरिया में रैशेज और बैक्टीरियल ग्रोथ होती है। समय पर सैनिटरी नैपकिन बदलना आपकी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए जरूरी है।
3. साफ पानी से सफाई न करना- Not Washing with Clean Water
बारिश के दिनों में कई बार टॉयलेट्स में साफ पानी की कमी हो जाती है या महिलाएं जल्दबाजी में पानी से साफ-सफाई नहीं करतीं। योनि क्षेत्र की सफाई बहुत जरूरी है, खासकर जब पीरियड्स चल रहे हों। गंदे पानी या बिना पानी के साफ किए बिना पैड बदलना संक्रमण को न्योता देने जैसा है। हमेशा त्वचा को साफ करने के लिए क्लीन पानी का इस्तेमाल करें और बहुत जोर से स्क्रब करने से बचें।
4. खुशबूदार वाइप्स या स्प्रे का इस्तेमाल- Using Scented Wipes or Sprays
कई महिलाएं मानसून में ताजगी बनाए रखने के लिए पर्सनल हाइजीन स्प्रे या परफ्यूम युक्त वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। ये प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को ड्राई बना सकते हैं और वजाइना के नेचुरल पीएच लेवल को बिगाड़ सकते हैं। इस वजह से जलन, वजाइनल एरिया में खुजली और इंफेक्शन हो सकता है। इसके बजाय हल्के गुनगुने पानी से दिन में 2 बार सफाई करें।
5. गंदे हाथों से पैड बदलना- Changing Pads with Dirty Hands
मानसून में मिट्टी, कीचड़ और गंदगी का सामना अक्सर होता है। अगर आप बिना हाथ धोए पैड या टैम्पॉन को छूती हैं, तो यह इंफेक्शन फैलाने का सबसे आसान तरीका बन जाता है। हमेशा सैनिटरी प्रोडक्ट बदलने से पहले और बाद में हाथ साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। ये एक छोटी सी आदत आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है।
मानसून में पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान- Menstrual Hygiene Tips
- हमेशा एक एक्स्ट्रा अंडरगारमेंट और सैनिटरी प्रोडक्ट पर्स में रखें।
- भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें और स्किन को सूखा रखें।
- नमी दूर करने के लिए पाउडर का इस्तेमाल, डॉक्टर से सलाह लेकर करें।
- हेल्दी डाइट लें और खूब पानी पिएं ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे।
- खुले टॉयलेट्स या पब्लिक वॉशरूम में अतिरिक्त सावधानी बरतें।
पीरियड्स के दौरान थोड़ी सी लापरवाही, बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऊपर बताए गए पॉइंट्स को ध्यान में रखकर आप इंफेक्शन से बच सकती हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
क्या मानसून पीरियड्स को प्रभावित करता है?
हां, मानसून में ज्यादा नमी और बैक्टीरियल ग्रोथ की वजह से पीरियड्स के दौरान इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में हाइजीन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान कैसे रखें?
हर 4-6 घंटे में सैनिटरी नैपकिन बदलें, सूती कपड़े पहनें और प्राइवेट पार्ट को साफ व सूखा रखें। डिस्पोजल और हाथ धोने की आदत भी जरूरी है।पीरियड के दौरान वजाइनल एरिया को कैसे साफ करें?
साफ पानी से दिन में 2 बार वजाइनल एरिया धोएं। ज्यादा हार्श साबुन या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें। मुलायम तौलिए से हल्के से पोछें और एरिया को ड्राई रखें।