प्रेगनेंसी के दौरान जांघ में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

प्रेगनेंसी में महिलाओं को जांघों में दर्द की समस्या होती है। इस समस्या को घरेलू उपायों से कम किया जा सकता है। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Jan 27, 2023 18:41 IST
प्रेगनेंसी के दौरान जांघ में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। साथ ही उनको पूरी प्रेगनेंसी में कई तरह के शारीरिक बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। हार्मोनल बदलाव के साथ महिलाओं को कई तरह की परेशानियों होती है। जिसको कम करने के लिए घरेलू उपाय व दवाओं का सेवन किया जाता है। इस समय महिलाओं के पेट का आकार लगातार बढ़ता है, जिसका सीधा प्रेशर पेल्विक एरिया पर होता है। इसकी वजह से ही महिलाओं को जांघों में व ग्राइन क्षेत्र (पेट व जांघों के बीच का भाग)में दर्द होता है। ये प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली एक आम समस्या है। गर्भावसथा में सिंफिसिस प्‍यूबिस डिस्‍फंक्‍शन की वजह से पेल्विक पेन होता है और इसकी वजह से ही पेल्विक एरिया से जुड़ी जांघ में दर्द होता है और चलने में परेशानी होती है।  

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को जांघ में दर्द क्यों होता है? 

प्रेगनेंसी में जांघ में दर्द सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (एसपीडी) नामक स्थिति की वजह से उत्पन्न हो सकता है। इस समस्या में पेल्विक क्षेत्रों के जोड़ों में अकड़न आ जाती है। जब लिगामेंट (जो पेल्विक हड्डियों को एक साथ जोड़े रखते हैं)में ढीलापन होने लगता है तो आपको चलने में भी परेशानी होने लगती है। दो हड्डियां जब एक साथ सही स्थिति में नहीं होती है तो उनके हिलने में व्यक्ति को दर्द महसूस होता है। प्रेगनेंसी में जांघों के अंदरुनी हिस्से में भी इसी वजह से दर्द होता है।  

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट मिल्क को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए क्या करें? जानें खास उपाय 

thigh problem in Pregnancy

प्रेगनेंसी में लिगामेंट में ढीलापन क्यों आता है? 

प्रेंगनेंसी में महिलाओं के शरीर में रिलैक्सिन नामक का हार्मोन स्रावित होता  है। यह हार्मोन आपके गर्भाशय को आराम देने के लिए शरीर में बनता है, ताकि बच्चे के लिए जगह बनने में आसानी हो। यह एक महत्वपूर्ण हार्मोन होता है, जो समय से पहले बच्चे के जन्म (प्रीमैच्योर बर्थ) की संभावनाओं को कम करता है। लेकिन इसकी वजह से लिगामेंट भी ढीले होने लगते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को जांघों में दर्द महसूस होने लगता है।   

प्रेगनेंसी में जांघों में होने वाले दर्द में क्या करें? 

प्रेगनेंसी में होने वाले दर्द को कम करने के लिए महिलाएं आगे बताए गए उपायों को अपना सकती हैं।  

पेल्विक सपोर्ट बेल्ट   

प्रेगनेंसी में पेल्विक एरिये को सपोर्ट करने के लिए महिलाएं पेल्विक सपोर्ट बेल्ट को पहन सकती हैं। पेल्विक सपोर्ट बेल्ट से जांघों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  

एक्सरसाइज करें  

प्रेगनेंसी में जांघों के दर्द को कम करने के लिए महिलाएं एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। कीगल एक्सरसाइज से इस समस्या में आराम मिलता है। साथ ही डॉक्टर की मदद से आप इस समय अन्य एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में एसिडिटी होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम 

आराम करें  

प्रेगनेंसी में महिलाओं को थकान ज्यादा होती है। ऐसे में महिलाओं को आराम करना चाहिए। इस तरह जांघों में दर्द ज्यादा होने पर महिलाओं को कम चलना या घूमना चाहिए। साथ ही इस समय एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक खड़े होने से भी बचना चाहिए।  

डॉक्टर से मिलें 

प्रेगनेंसी में महिलाओं को यदि जांघों में तेज दर्द हो रहा है तो उनको बिना लापरवाही किये स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। साथ ही इस समस्या में वह दवाएं भी ले सकती हैं।   

Disclaimer