
Remedies For Sciatica Nerve Pain: क्या आपको भी अक्सर कमर के निचले हिस्से, हिप्स और टांगों में दर्द होता है? यह साइटिक नर्व पेन की समस्या का लक्षण हो सकता है। इस समस्या को साइटिका भी कहा जाता है। साइटिका की समस्या बढ़ती उम्र के साथ हो सकती है। खासकर 50 साल से अधिक वालों में यह परेशानी पाई जाती है। उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ की हड्डी कमजोर होने या स्पाइनल कैनाल पतली होना भी इसका कारण हो सकता है। इसे कंट्रोल रखने के लिए फिजियोथेरेपी की मदद ली जा सकती है। क्योंकि यह नसों से जुड़ी समस्या है, तो इसे एक्सरसाइज के जरिए ही कंट्रोल रखा जा सकता है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो इससे सूजन, दर्द और शरीर सुन्न होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं ऐसे में डाइट भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आप डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों को एड करते हैं, तो आपको साइटिका के दर्द से राहत मिल सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए मेटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट व डायटिशियन रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन चीजों के बारे में।

साइटिक नर्व पेन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स- Superfoods To Reduce Sciatica Nerve Pain
खाली पेट लहसुन खाएं- Eat Garlic
साइटिका की समस्या में लहसुन का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन कम करते हैं। खाली पेट इसका सेवन करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। एक लहसुन की कली को पीसकर गुनगुने पाने के साथ खाएं। यह आपको दर्द से राहत पाने में काफी मदद करेगा।
एलोवेरा और हल्दी लगाएं- Aloevera and Turmeric
दर्द और सूजन कम करने के लिए हल्दी भी डाइट में शामिल करें। इसे आप एलोवेरा के साथ मिलाकर दर्द और सूजन पर लगा सकते हैं। इसके लिए थोड़े से एलोवेरा जेल मे दो से तीन चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर दिन में करीब दो बार लगाएं। इससे आपको काफी जल्दी राहत मिलने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- रात में साइटिका का दर्द क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
तिल का तेल और जायफल- Sesame Oil and Nutmeg
जायफल शरीर में दर्द और सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने से नसों को काफी आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए तिल का तेल को उबालकर इसमें जायफल का पाउडर लगाएं। हल्का ठंडा होने पर इस तेल से शरीर की मसाज करें। इससे आपको दर्द और सूजन में जल्दी आराम मिलेगा।
वलेरियन की जड़ें- Valerian Root
वलेरियन एक प्रकार का पौधा होता है, जिसकी जड़ों को कई दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साइटिका के दर्द के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए वलेरियन की जड़ों के आधा चम्मच पानी में उबाल लें। अब छानकर और ठंडा करके इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्यों होता है साइटिका का दर्द और क्या है इलाज, जानें एक्सपर्ट की राय
अगर आप किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लिए भी दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version