How to Sleep with Sciatica in Hindi: साइटिका कमर और पैरों के आस-पास होने वाला एक दर्द है। आमतौर पर साइटिका होने पर तंत्रिका पर प्रेशर पड़ता है। ज्यादातर मामलों में यह दर्द कमर से होकर पैरों तक पहुंच सकता है। हालांकि, साइटिका कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि तंत्रिका से जुड़ी एक प्रकार की समस्या है। इस समस्या में कमर के निचले हिस्से में खिंचाव और झुनझुनाहट महसूस होती है। इस स्थिति में कई बार पैरों और अंगूठे में सुन्नपन और कमजोरी होने लगती है। साइटिका होने पर कई बार लोग लापरवाही बरतने लगते हैं।
साइटिका होने पर आपको अपने सोने की पोजिशन को अच्छा करना चाहिए। साइटिका होने पर आपको सोने की पोजिशन का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। साइटिका के साथ अच्छी तरह से सोने के लिए आपको अपनी स्पाइन और कमर के बीच एक संतुलन बनाकर सोना चाहिए। खासकर अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस स्थिति में साइटिका का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में। (How to Sleep with Sciatica in Hindi) -
साइटिका के मरीजों को कैसे सोना चाहिए?
- साइटिका के साथ आरामदायक अवस्था में बिना किसी दर्द के सोने के लिए आपको अपने घुटनों के बीच तकिया लगाकर सोना चाहिए।
- आपको पैर और कमर के जिस तरफ दर्द हो रहा है उस हिस्से को उपर की ओर रखें और करवट लेकर सोएं।
- ध्यान दें कि अगर आपकी कमर और मैट्रेस के बीच में गैप है तो ऐसे में उस गैप को कम करने के लिए कमर के नीचे तकिया लगा सकते हैं।
- अपनी गर्दन को एक प्रॉपर सपोर्ट देकर सोएं।
- इसके लिए आपको अपने गद्दे का चुनाव ठीक तरीके से करना चाहिए। ज्यादा सख्त या जरूरत से ज्यादा मुलायम गद्दे पर सोना भी नुकसानदायक हो सकता है।
- अगर आप साइटिका के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में सोने से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
साइटिका के दर्द से राहत पाने के तरीके
- साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है।
- इसके लिए आपको नियमित तौर पर 15 से 20 मिनट की स्ट्रेचिंग, वॉकिंग और अन्य एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- दर्द से राहत पाने के लिए आपको भुजंगासन और शलभासन आदि का अभ्यास करना चाहिए।
- इसके लिए आप कोल्ड और हॉट थेरेपी का भी सहारा ले सकते हैं।
- ऐसे में आपको आराम करने के साथ ही साथ एक अच्छा पोश्चर मेनटेन करने की जरूरत है।
- कुछ मामलों में साइटिका के दर्द को कम करने के लिए आप दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं।
साइटिका के लक्षण
- साइटिका होने पर आपको कई लक्षण नजर आ सकते हैं।
- साइटिका होने पर शरीर के कुछ हिस्सों में सुन्नपन महसूस हो सकता है साथ ही पैर और कमर में सोई चुभने जैसा एहसास हो सकता है।
- ऐसी स्थिति में आपकी मांसपेशियों में कमजोरी आने के साथ ही साथ यूरिन से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- ऐसे में कमर में दर्द होने के साथ ही साथ आपको चलने-फिरने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - पीठ, कमर या पैरों में लगातार दर्द हो सकता है साइटिका के लक्षण? जानें कारण और उपचार
क्या साइटिका पूरी तरह से ठीक हो सकता है?
डॉक्टर के मुताबिक ज्यादातर मामलों में साइटिका को मैनेज किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा दर्द होता है या साइटिका के लक्षण ज्यादा गंभीर हैं तो ऐसे में इसे मैनेज किया जा सकता है। शुरूआती स्टेज में ही साइटिका का इलाज कराया जाए तो न केवल इससे जल्दी रिकवर बल्कि, पूरी तरह से ठीक हुआ जा सकता है।