Can Sciatica Cause Neuropathy In The Feet In Hindi: साइटिका एक तरह की कॉमन कंडीशन है, जो कि साइटिका नर्व से शुरू होती है। साइटिका होने पर व्यक्ति को दर्द, कमजोरी, सुन्नपन, झुनझुनाहट आदि कई समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि साइटिका के कारण पैरों में और पीठ के निचले हिस्से में काफी तीव्र दर्द हो सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि साइटिका बॉडी की सबसे लंबी नर्व होती है। यह लोअर बैक से होते हुए दोनों पैरों तक जाती है। साइटिका होने की कंडीशन में व्यक्ति को कभी अचानक दर्द हो सकता है और कभी यह दर्द बहुत तीव्र भी होता है। वैसे तो साइटिका होने पर इसका सही इलाज किया जाए, तो मरीज पूरी तरह रिकवर कर जाता है। इसके बावजूद, यहां यह जान लेना जरूरी है कि अगर किसी को साइटिका हो जाए, तो क्या इसके कारण पैरों में न्यूरोपैथी यानी नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है? आइए, इस बारे में मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. गिरीश सोनी से समझते हैं।
क्या साइटिका के कारण पैरों में न्यूरोपैथी हो सकती है?- Can Sciatica Cause Neuropathy In The Feet In Hindi
डॉक्टर की मानें, तो साइटिका का दर्द असहनीय हो सकता है, जो कि साइटिका नर्व से शुरू होता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि साइटिका के कारण न्यूरोपैथी समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि साइटिका के कारण नवें डैमेज होती हैं, जिसकी वजह से दर्द, झुनझुनाहट, कमजोरी जैसे लक्षण उभरने लगते हैं।’ डॉक्टर आगे बताते हैं, वैसे तो साइटिका की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। इसके बावजूद, अगर नसों से संबंधित समस्या हो, तो बहुत जरूरी है कि व्यक्ति डॉक्टर के पास जाकर अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट ले।
इसे भी पढ़ें: क्यों होता है साइटिका का दर्द और क्या है इलाज, जानें एक्सपर्ट की राय
साइटिक न्यूरोपैथी समस्या के कारण
चोट लगने के कारण
कई बार व्यक्ति को ऐसी जगह चोट लग जाती है, जिसकी वजह से साइटिका का दर्द शुरू हो सकता है। जैसे स्पाइन या लोअर बैक का चोटिल होना। इसके अलावा, अगर किसी की हिप सर्जरी हुई है, तो भी साइटिका के कारण न्यूरोपैथी की समस्या हो सकती है।
ट्यूमर
ट्यूमर जैसे न्यूरोफाइब्रोमा या पेरीन्यूरियोमा भी साइटिका न्यूरोपैथी का कारण बन सकते हैं। दरअसल, जब कहीं ट्यूमर बनता है, तो इससे नसों पर इसका दबाव बनने लगता है। इसके अलावा, कुछ ट्यूमर ऐसे होते हैं, जो साइटिका पेन जैसा महसूस हो सकते हैं। जैसे पेल्विस में ट्यूमर होने पर साइटिका न्यूरोपैथी जैसा महसूस हो सकता है। ऐसा किसी के साथ हो, तो बेहतर जानकारी और इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: न्यूरोपैथी के लक्षण क्या हैं? डॉक्टर से जानें पहचानने के आसान तरीके
पिरिफोर्मिस सिंड्रोम
पिरिफोर्मिस एक तरह का सिंड्रोम है। यह तब होता है, जब नितंबों में पिरिफोर्मिस मांसपेशी साइटिक नर्व पर दबाव बननाने लगती है। यह कंडीशन और भी ज्यादा तब बिगड़ने लगी है, जब कोई लंबे समय तक बैठे रहता है। हालांकि, पिरिफोर्मिस सिंड्रोम होने पर व्यक्ति को खड़े या चलने में आराम महसूस होता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version