Doctor Verified

क्या लस्सी पीने से शरीर की गर्मी कम हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Lassi for Summers: गर्मी में लस्सी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। लस्सी में मौजूद गुण पाचन को मजबूत बनाते हैं। लस्सी पीने से आप एनर्जेटिक रह सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लस्सी पीने से शरीर की गर्मी कम हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Is Lassi Good for Heat: दही पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और विाटमिन बी का काफी अच्छा सोर्स होता है। कई लोग दही को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कोई दही का सेवन लस्सी या छाछ के रूप में करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में दही की तुलना में छाछ और लस्सी का सेवन करना अधिक लाभकारी (Lassi Health Benefits in Hindi) होता है। दरअसल, छाछ और लस्सी को डाइजेस्ट करना आसान होता है, जबकि दही को पचाना हैवी होता है। गर्मी बढ़ने पर अधिकतर लोग छाछ और लस्सी पीते हैं। इससे एनर्जी मिलती है और शरीर तरोताजा होता है। ऐसा कहा जाता है कि लस्सी पीने से शरीर की गर्मी कमी (Does Lassi Reduce Heat in Body) हो सकती है? इस बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डॉ. सुगीता मुटरेजा से बातचीत की- 


इस पेज पर:-


क्या लस्सी पीने से शरीर की गर्मी कम हो सकती है?- Is Lassi Good for Heat in Hindi

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि गर्मी में लस्सी पीना काफी फायदेमंद होता है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप लंच में लस्सी पी सकते हैं। अगर आप लंच में दही का सेवन करते हैं, तो इसके बजाय लस्सी पीना शुरू कर दें। गर्मी में रोजाना लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

लस्सी ठंडा और तरल पेय पदार्थ है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। गर्मी में लस्सी पीने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। लस्सी शरीर को ठंडा रखता है। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है। इतना ही नहीं, लस्सी पीने से सन स्ट्रोक को भी रोकने में मदद मिल सकती है। इसलिए गर्मी में आपको अपने शरीर को गर्मी से बचाने के लिए लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में छाछ, लस्सी या दही? तीनों में से क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद

lassi benefits for summers

गर्मी में लस्सी पीने के फायदे- Lassi Benefits for Summers in Hindi

  • लस्सी प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है। यह आंतों की हेल्थ में सुधार करता है।
  • लस्सी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। दही की तुलना में लस्सी को पचाना थोड़ा आसान होता है। इसलिए गर्मी में लस्सी पीना ज्यादा लाभकारी होता है।
  • गर्मी में बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में लस्सी पीने से शरीर में पानी की पूर्ति की जा सकती है। लस्सी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
  • अगर गर्मी की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, तो आप लस्सी पी सकते हैं। लस्सी शरीर को ठंडा रखता है और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में वजन कम करने के लिए पिएं ये 4 तरह की लस्सी, फैट बर्न में मिलेगी मदद

आप भी गर्मी में लस्सी का सेवन कर सकते हैं। लस्सी पीने से शरीर की गर्मी कम होगी और ठंडक बनी रहेगी। लस्सी पीने से आप एनर्जेटिक और तरोताजा भी रहेंगे। गर्मी में आपको रोजाना एक गिलास लस्सी जरूर पीनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

Read Next

गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 तरह की चाय, जानें इनकी आसान रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version