Types Of Lassi To Lose Weight In Summer: गर्मियों में लस्सी पीना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरी करती है। दही से बनी होने के कारण ये पाचन तंत्र को मजबूत करती है। कई लोग लस्सी पीना इसलिए अवॉयड करते है क्योंकि मीठी लस्सी पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी लस्सी के बारे में बताएंगे, जो वजन घटाने के साथ शरीर को स्वस्थ भी रखेगी। गर्मियों में दिन के समय लस्सी को पीया जा सकता है। लस्सी पीने से लू से भी बचाव होता है और शरीर हेल्दी रहता है। लस्सी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कौन सी लस्सी पीनी चाहिए।
मैंगो लस्सी
मैंगो लस्सी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये पीने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडा भी रखती है। मैंगो लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही, 2 से 3 पीस आम, 1 गिलास ठंडा पानी और स्वाद के लिए 2 से 3 पुदीने के पत्तों को लेकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। आपकी मैंगो लस्सी तैयार है। ये लस्सी वजन को घटाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है।
गुलाब की लस्सी
गुलाब की लस्सी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर की कई बीमारियां ठीक होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ये लस्सी स्वादिष्ट होने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इसको पीने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या भी आसानी से दूर होती है। इसको बनाने के लिए 1 कप दही और 1 गिलास पानी को लेकर मिक्सर में चला लें। उसके बाद इस पर गुलाब की पंखुडियां रखकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर पिएं।
केले और अखरोट की लस्सी
केले और अखरोट की लस्सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इस लस्सी को बनाने के लिए 1 कप दही, 1 गिलास पानी, 1 केला और 2-4 अखरोट और शहद को लेकर मिक्सर में चला लें। आपकी केले और अखरोट की लस्सी तैयार है। इसको पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जिस कारण वजन कम करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- रात में इन 4 तरीकों से लगाएं गुलाब जल, मिलेगी बेदाग त्वचा
पुदीना की लस्सी
पुदीना की लस्सी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्मी में इसको पीने से शरीर ठंडा रहने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। इस लस्सी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसको बनाने के लिए 1 कप दही, 1 कप पानी, सूखे पुदीना के पत्ते और 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्सर में चलाएं। ठंडी-ठंडी इस लस्सी को सर्व करें।
गर्मियों में वजन को घटाने के लिए इन लस्सी को पीया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version